वीर दास की स्टैंड-अप कॉमेडी नॉमिनेट, मानव कौल की 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' रेस में

Updated on 24-09-2026 01:41 PM
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, जबकि कॉमेडियन वीर दास के स्टैंड-अप स्पेशल 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' को कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। खास बात यह है कि इस नॉमिनेशन के साथ वीर दास इंटरनेशनल एमी में तीन बार नॉमिनेट होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स का ऐलान बुधवार, 23 सितंबर को किया गया। वहीं, 2026 के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन 23 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी में किया जाएगा, जहां सभी कैटेगरी के विजेताओं के नामों का ऐलान होगा।

एक तरफ कश्मीर की फुटबॉल कहानी, दूसरी तरफ वीर दास की कॉमेडी

इस साल इंटरनेशनल एमी में भारत की मौजूदगी दो बिल्कुल अलग तरह की कहानियों के जरिए देखने को मिल रही है। 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' जहां कश्मीर में एक प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब खड़ा करने की असल जिंदगी की कहानी को पर्दे पर दिखाती है, वहीं वीर दास का 'फूल वॉल्यूम' उनके बेहद पर्सनल अनुभवों और कॉमेडी का स्पेशल है। दोनों को इंटरनेशनल एमी की अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को इन शोज से मिली टक्कर

'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी में 'ए थाउजेंड ब्लोज', 'केरेम' और 'मेनेम' के साथ नॉमिनेट किया गया है। इस सीरीज में मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं। नॉमिनेशन मिलने पर मानव कौल ने कहा, 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब मेरे पसंदीदा कामों में से एक है। मुझे हमेशा से लगता था कि यह सीरीज और भी बहुत कुछ पाने की हकदार है। मैं टीम RKFC और उनकी कड़ी मेहनत को देखकर बहुत खुश हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।'

असल कहानी पर बनी है सीरीज

'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' का प्रीमियर दिसंबर 2025 में SonyLIV पर हुआ था। राजेश मापुस्कर और महेश मथाई के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज जम्मू-कश्मीर के पहले प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब, RKFC की असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित है। कहानी उन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कश्मीर में एक प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब बनाने का सपना देखते हैं और घाटी के खिलाड़ियों को एक साथ लाकर उसे हकीकत में बदलने की कोशिश करते हैं। सीरीज में फुटबॉल के साथ-साथ संघर्ष, उम्मीद और लोगों के जुनून को भी दिखाया गया है।

वीर दास का इंटरनेशनल एमी में तीसरा नॉमिनेशन

वीर दास के लिए यह नॉमिनेशन खास है, क्योंकि यह इंटरनेशनल एमी में उनका तीसरा नॉमिनेशन है। उनके स्टैंड-अप स्पेशल 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' को कॉमेडी कैटेगरी में 'डिविजन पलेर्मो: सीजन 2', 'मैन वर्सेस बेबी' और 'ओल्ड डॉग, न्यू ट्रिक्स' के साथ नॉमिनेट किया गया है। वीर दास को इससे पहले 2021 में 'वीर दास: फॉर इंडिया' के लिए नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद 2023 में 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए उन्हें दोबारा नॉमिनेट किया गया और इसी स्पेशल के लिए उन्होंने इंटरनेशनल एमी जीता था। अब 'फूल वॉल्यूम' के साथ वह तीसरी बार इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की रेस में शामिल हैं।

'फूल वॉल्यूम' के नॉमिनेशन पर क्या बोले वीर दास?

नॉमिनेशन के बारे में बात करते हुए वीर दास ने कहा, 'फूल वॉल्यूम (Fool Volume) नाम के शो के लिए इंटरनेशनल एमी के लिए नॉमिनेट होना वाकई बहुत अनोखी और अद्भुत बात है। यह स्पेशल शो उस समय बना था जब मेरी आवाज पूरी तरह चली गई थी, इसलिए जो चीज खामोशी से शुरू हुई थी, उसे इतनी दूर तक पहुंचते देखना बहुत ही अविश्वसनीय लगता है। फॉर इंडिया (For India) से ही मुझे पहली बार समझ आया कि हमारी कॉमेडी को ग्लोबल स्टेज पर भी जगह मिल सकती है, लैंडिंग (Landing) ने मुझे एमी दिलाया, और अब फूल वॉल्यूम ने मुझे फिर से उस चर्चा का हिस्सा बना दिया है। मैं नेटफ्लिक्स, अपनी टीम और उन सभी लोगों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस बहुत ही अनोखे और पर्सनल शो को बनाने में मदद की। जब हमने पहला शो बनाया था, तब मैंने कभी तीन नॉमिनेशन के बारे में सोचा भी नहीं था, इसलिए मैं बस इस बात का आनंद ले रहा हूं कि यह फूल (fool) अब और भी जोर से अपनी बात कह रहा है।'

कब होगा इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन?

2026 के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन 23 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी में किया जाएगा। इस साल 22 देशों से कुल 64 नॉमिनीज को 16 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। अब सभी की नजरें 23 नवंबर को होने वाले अवॉर्ड समारोह पर हैं, जहां विजेताओं के नामों का ऐलान किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
Advt.