'अनपढ़, बेवकूफ, स्‍ट्रेच मार्क्‍स को बुरा कहते हैं', परिणीति चोपड़ा की प्रेग्‍नेंसी के बाद बॉडी शेमिंग पर दो टूक

Updated on 23-09-2026 12:33 PM
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाए, उसने इस बहस को नया मोड़ दिया है। अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी इसी मुद्दे पर खुलकर बात की है। बीते साल अक्‍टूबर 2025 में बेटे नीर को जन्‍म देने वाली परिणीति ने प्रेग्‍नेंसी के बाद मांओं के शरीर पर बेहूदा कमेंट करने वालों को 'अनपढ़, बेवकूफ और अजीब' बताया। 37 साल की एक्‍ट्रेस ने कहा कि किसी ने एक नए जीवन को जन्‍म दिया है, ऐसे में उस महिला के शरीर में बदलाव तो होंगे ही, यह नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन ये वो लोग हैं जो स्‍ट्रेच मार्क्‍स को बुरा मानते हैं।

गणेश पूजा में शामिल हुई कटरीना कैफ के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग के बाद सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में ट्रोलर्स को खूब फटकार लगाई। इस हद तक गुस्‍सा हुए कि अपनी टी-शर्ट और कैप उतारी और मेकअप पोंछकर खुद का शरीद दिखाया और कहा कि 'हां, हो गया हूं बूढ़ा। करा लो ट्रोलिंग।' हालिया इंटरव्‍यू में परिणीति से सलमान के इसी बयान और कटरीना की ट्रोलिंग को लेकर सवाल पूछा गया था।'मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि अनजान लोग मेरे बारे में क्या बातें कर रहे हैं। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है।'
परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस

न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग पर खुलकर बोलीं परिणीति

PTI को दिए एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। उन्होंने कहा, 'मैं इस पर ध्यान नहीं देती क्योंकि मैं इसे देखती ही नहीं हूं। अगर मेरे साथ ऐसा होता भी है, तो मुझे ज्यादातर पता ही नहीं चलता क्योंकि मैं सोशल मीडिया पर इतना समय नहीं बिताती। और अगर मुझे पता चल भी जाए, तो भी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपनी जिंदगी, अपने समय, अपने परिवार, अपने दोस्तों और अपनी जिंदगी के प्रति बहुत ईमानदार हूं। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि अनजान लोग मेरे बारे में क्या बातें कर रहे हैं। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मेरे पास इन फालतू बातों के लिए समय नहीं है।''अगर किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है और उसके शरीर पर इसके निशान या बदलाव दिख रहे हैं, तो इसे नेगेटिव क्यों माना जाता है?'
परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस

'महिलाओं के शरीर पर चर्चा करना अजीब है'

परिणीति ने खासतौर पर उन महिलाओं का जिक्र किया, जो हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने कहा , 'मुझे यह बात बहुत अजीब लगती है कि महिलाओं, खासकर बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं के शरीर पर चर्चा की जाती है। मुझे समझ नहीं आता कि क्यों। मुझे यह बात बिल्कुल समझ नहीं आती। सच कहूं तो मुझे यह समझ ही नहीं आता। अगर किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है और उसके शरीर पर इसके निशान या बदलाव दिख रहे हैं, तो इसे नेगेटिव क्यों माना जाता है? क्या यह एक खूबसूरत निशानी नहीं है?''नौ महीने में बच्चे को जन्म देने के लिए शरीर में ये बदलाव जरूरी होते हैं। इनके बारे में बात क्यों की जाती है?'
परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस

'बच्चे को जन्म देने के लिए शरीर में बदलाव जरूरी होते हैं'

परिणीति ने आगे कहा, 'नौ महीने में बच्चे को जन्म देने के लिए शरीर में ये बदलाव जरूरी होते हैं। इनके बारे में बात क्यों की जाती है? मैं जब किसी ऐसी महिला को देखती हूं जिसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया हो, तो कहती हूं, अरे वाह! तुमने बच्चे को जन्म दिया? यह बहुत खूबसूरत बात है। बच्चा कैसा है? मैं इसे इसी नजरिए से देखती हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'वजन जैसी मामूली चीज के बारे में कोई नेगेटिव बात कैसे कह सकता है? हे भगवान! साफ है कि उनके पास न तो अपनी जिंदगी है, न शिक्षा और न ही बुनियादी इंसानी तमीज। मेरे पास इन सब चीजों के लिए समय नहीं है, और किसी भी महिला को उनकी बातें सुनने में अपनी एक भी सांस बर्बाद नहीं करनी चाहिए।'

परिणीति चोपड़ा खुद भी बन चुकी हैं मां

परिणीति चोपड़ा की ये बातें इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि वह खुद मदरहुड के इस फेज से गुजर चुकी हैं। परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने अक्टूबर 2025 में अपने पहले बच्चे नीर का स्वागत किया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। प्रेग्नेंसी के दौरान परिणीति ने रेंसिल डी'सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के थ्रिलर शो 'शक' की शूटिंग भी की थी। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें इसी शो की शूटिंग के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। अब मदरहुड के बाद वह 'शक: ट्रस्ट नो वन' के साथ स्क्रीन पर वापसी की तैयारी कर रही हैं।

'शक: ट्रस्ट नो वन' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा जल्द ही थ्रिलर शो 'शक: ट्रस्ट नो वन' के जरिए स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। खास बात यह है कि परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान इस शो की शूटिंग की थी। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने काम से थोड़ा ब्रेक लिया था। अब वह इस थ्रिलर शो के जरिए दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी कर रही हैं। 'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह शो परिणीति चोपड़ा का OTT सीरीज डेब्यू है, जिसमें वह एक मां के किरदार में नजर आएंगी, जो नौ साल पहले गायब हुई अपनी बच्ची की तलाश कर रही है।

सलमान की फटकार के बाद बढ़ रही है चर्चा

सलमान खान और परिणीति चोपड़ा के कमेंट्स ऐसे समय में आए हैं, जब पोस्टपार्टम महिला के शरीर को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चा फिर से अटेंशन में है। हाल ही में कैटरीना कैफ ने भी मदरहुड के बाद ब्यूटी और सेल्फ-केयर को लेकर अपने बदले हुए नजरिए के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए अच्छा दिखने से ज्यादा जरूरी अच्छा महसूस करना है। परिणीति का भी कहना है कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर में आने वाले बदलावों को आलोचना की वजह बनाने के बजाय मदरहुड के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
Advt.