Hanuman Ansh OTT रिलीज की भी तैयारी! प्रोड्यूसर बोली- थ‍िएटर में 100 दिन चलेगी, नीम करोली बाबा का आशीर्वाद है

Updated on 23-09-2026 12:30 PM
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के पहले दिन ₹10 लाख कमाने वाली यह फिल्‍म 47 दिन में देश में 13946.50% नेट का प्रॉफिट कमा लेगी। अब हर किसी को फिल्‍म की OTT रिलीज का इंतजार है। लेकिन सिनेमाघरों में जिस तरह की भीड़ दिख रही है, मेकर्स ने साफ किया है कि दर्शकों को घर बैठकर फिल्‍म देखने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ओटीटी रिलीज में अभी काफी वक्‍त है, लेकिन ऑफर्स आ रहे हैं। फिल्‍म की चार प्रोड्यूसर्स में से एक रागिनी सोना का कहना है कि वह यह मानकर चल रही हैं कि 'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में 100 दिन का सफर पूरा करेगी। लेकिन क्‍या यह संभव होगा, क्‍योंकि 02 अक्‍टूबर को अजय देवगन की 'दृश्‍यम: द कन्‍क्‍लूजन' भी रिलीज होने वाली है!

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी 'हनुमान अंश' का बजट ₹2 करोड़ है। इसे रागिनी सोना, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और खुद डायरेक्‍टर डॉ. विशाल चतुवेर्दी ने मिलकर को-प्रोड्यूस किया है। 47 दिनों में यह फिल्‍म देश में ₹280.93 करोड़ की नेट कमाई और वर्ल्‍डवाइड ₹366.45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है। मंगलवार को 47वें दिन भी ₹4.90 करोड़ की नेट कमाई हुई और वीकडेज के बावजूद सिनेमाघरों में औसतन 26% सीटें भरी हुई दिखी हैं।OTT के लिए कुछ और समय इंतजार करेंगे। हमें ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन ₹100 करोड़ का ऑफर निश्चित रूप से नहीं मिला है। हम जल्द ही अपनी OTT डील की घोषणा करेंगे, लेकिन अभी तुरंत नहीं।
राग‍िनी सोना, को-प्रोड्यूसर

'हनुमान अंश' को मिली 100 करोड़ की OTT डील?

एक तरफ जहां दर्शकों को 'हनुमान अंश' की OTT रिलीज का इंतजार है, वहीं बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि किसी प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म ने मेकर्स को इसके लिए ₹100 करोड़ की डील दी है। हालांकि, रागिनी सोना ने इस खबर को नकार दिया है। 'इंडियन एक्‍सप्रेस' से बातचीत में वह कहती हैं, 'मुझे लगता है कि विशाल चतुर्वेदी की अपनी राय है और मैं उसका सम्मान करती हूं, क्योंकि उन्होंने ही इसे बनाया है और उनके सभी फैसले सही साबित हुए हैं। मैं उनके फैसले का सम्मान करूंगी, क्योंकि वह अभी भी कह रहे हैं कि OTT के लिए वह कुछ और समय इंतजार करेंगे। हमें ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन ₹100 करोड़ का ऑफर निश्चित रूप से नहीं मिला है। हम जल्द ही अपनी OTT डील की घोषणा करेंगे, लेकिन अभी तुरंत नहीं।'

रागिनी बोलीं- 'हनुमान अंश' OTT पर नहीं, थ‍िएटर में देखने वाली फिल्‍म

रागिनी सोना आगे कहती हैं, 'एक बात जो हमें समझनी चाहिए, वह यह है कि यह ऐसी फ‍िल्म है जिसे सिर्फ थिएटर में ही देखा जा सकता है। बड़ी स्क्रीन पर इसे देखने का अनुभव ही अलग होता है। कुछ फ‍िल्में ऐसी होती हैं जिन्हें आप आस-पास के डिस्ट्रेक्शन के बीच भी देख सकते हैं। OTT का मतलब है कि आप घर पर अपने कम्फर्ट जोन में बैठे हैं। डोरबेल बजती है, कोई और अंदर आता है, कई चीजें होती हैं, इसलिए आप ध्यान नहीं लगा पाते। यह फ‍िल्म ऐसी है कि लोग स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते।'मैं अब भी बहुत इमोशनल हो जाती हूं। कोई हाथ जोड़कर बैठा होता है। लोग अपनी चप्पलें उतारकर बस हाथ जोड़कर बैठे रहते हैं।
राग‍िनी सोना, को-प्रोड्यूसर

'कोई हाथ जोड़कर बैठा है, कोई चप्‍पल उतारकर'

को-प्रोड्यूसर ने आगे कहा कि 'हनुमान अंश' ऐसी फ‍िल्म है, जिसके खत्म होने के बाद भी लोग सिनेमाघरों में कुछ पल बस बैठे रहते हैं। इसके एंड क्रेडिट्स को निहारते हैं। कोई हाथ जोड़कर बैठा होता है। वह बताती हैं, 'जब मैं ऐसा देखती हूं तो मैं अब भी बहुत इमोशनल हो जाती हूं। लोग अपनी चप्पलें उतारकर बस हाथ जोड़कर बैठे रहते हैं। आखिर में एक सीन है जहां शोभिनव हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं और चारों तरफ जो रक्षा चक्र बनता है, वह दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है, यह एक तरह का सम्मोहन है।'

'हनुमान अंश' OTT पर कब रिलीज होगी?

रागिनी सोना ने आगे कहा, 'मैं सच में चाहती हूं कि लोग इस फ‍िल्म को थिएटर में देखें, भले ही यह OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही हो। आखिरकार हमें OTT पर आना ही है। लेकिन अभी टीम का सोचना है कि हम जितना ज्यादा समय थिएटर में बिता सकें, उतना ही फायदा होगा।'

अजय देवगन की दृश्‍यम 3 का मुकाबला कैसे करेगी 'हनुमान अंश'?

आगे 02 अक्‍टूबर को अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' रिलीज हो रही है। क्‍या इससे 'हनुमान अंश' की कमाई पर असर पड़ेगा? रागिनी जवाब देती हैं, 'बेशक, ऐसा होगा। जैसा कि मैंने कहा, हम चाहते हैं कि सभी फ‍िल्में अच्छा करें। मैं भी 'दृश्यम' के थिएटर में आने का इंतजार कर रही हूं और इसे देखने जाऊंगी। लेकिन बात यह है कि हम उस जॉनर के साथ बिल्कुल भी मुकाबला नहीं कर रहे हैं, इसीलिए जब 'टॉक्सिक' आई थी, तो कोई डर नहीं था।'हम सभी को इसकी उम्मीद है कि यह 100 दिन सिनेमाघरों में चलेगी। हमें पूरा भरोसा है कि ऐसा होगा। बाबा जी हमारे साथ हैं - नीम करौली बाबा जी, हनुमान जी - और वे फ‍िल्म को आशीर्वाद दे रहे हैं।
राग‍िनी सोना, को-प्रोड्यूसर

प्रोड्यूसर को उम्‍मीद- सिनेमाघरों में 100 दिनों तक चलेगी 'हनुमान अंश'

रागिनी सोना ने अपनी बात थिएटर में फिल्‍म के 100 दिनों तक चलने और नया इतिहास रचने की उम्‍मीद से खत्‍म की। वह कहती हैं, 'हम सभी को इसकी उम्मीद है कि यह 100 दिन सिनेमाघरों में चलेगी। हमें पूरा भरोसा है कि ऐसा होगा। बाबा जी हमारे साथ हैं - नीम करौली बाबा जी, हनुमान जी - और वे फ‍िल्म को आशीर्वाद दे रहे हैं। हम देख सकते हैं कि वे धरती पर आए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जाकर यह फिल्म देखें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
Advt.