बिहार में नाबालिग बच्ची संग सरेआम दरिंदगी पर खेसारी लाल ने आवाज उठाई तो लोग बोले- चुप, बेटी की बात तुम ना करो

Updated on 22-09-2026 12:40 PM
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई इस घटना का वीडियो दिल दहला देने वाला है जिसमें एक नाबालिग लड़की को कई लड़के मिलकर सरेआम नोंचते दिख रहे हैं। वीडियो में जो झलकियां दिखी हैं उसमें बाइक सवार लड़के-लड़की को बीच रास्ते में रोककर कुछ बेहूदे लड़के उस लड़की को बाइक से उतारकर उसके साथ नीच हरकतें करते हैं। इस घटना के वीडियो ने इंसानियत की धज्जियां उड़ा दी हैं और अब देश भर से लोगों का गुस्सा इस मामले पर फूट रहा है। इसी घटना पर अब भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी रिएक्ट किया है और कहा है- बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा है। हालांकि, लोगों को इस मौके पर खेसारी की ये बातें बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं। काफी लोगों ने उल्टा उन्हें ही जमकर सुनाया है।

खेसारी लाल यादव ने जमुई जिले में बाइक सवार लड़के-लड़की को रास्ते में रोककर लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस मामले में दोषियों को सजा देने की मांग की है।

'एक बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा'

खेसारी लाल ने एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में लिखा है, 'जमुई की इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा है। दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए। मेरी सरकार और प्रशासन से साफ मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले।'

'बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए'

उन्होंने आगे ये भी लिखा है, 'बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। नोट: बच्ची के प्राइवेसी के लिए हम वीडियो डिलीट किये है! पर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करते है!'
जमुई की इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा है। दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए। बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
खेसारी लाल यादव

खेसारी की बातें सुनकर लोग और भड़क उठे

वहीं लोग खेसारी की इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं और उल्टा उन्हें ही लपेट लिया है। लोग काफी गुस्से में हैं और लिखा है, 'चुप हो जा बिहार को सबसे ज्यादा बदनाम तो तुम लोगों ने किया है डबल मीनिंग गाना गा के उसी का इफेक्ट है ये।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
Advt.