पाकिस्तानी RJ की अक्ल आई ठिकाने, सलमान खान की फटकार के बाद मांगी माफी, कहा- कटरीना कैफ, दिल से सॉरी!
Updated on
21-09-2026 01:46 PM
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे में नेगेटिविटी फैलाने वाले ट्रोलर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई। एक तरफ जहां सलमान खान की लगातार तारीफ हो रही है, वहीं उनकी डांट का असर सरहद पार पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। एक पाकिस्तानी RJ और इन्फ्लुएंसर डॉ. एजाज वारिस ने कटरीना कैफ से माफी मांगी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान का 'बिग बॉस 20' वाला क्लिप है। एजाज की अक्ल ठिकाने आ गई है और उन्होंने माना कि उनसे गलती हुई थी। उन्हें कटरीना के बढ़े वजन का मजाक नहीं बनाना चाहिए था।
कटरीना कैफ के बढ़े वजन को लेकर आलोचनाओं का दौर उनके हालिया गणेश पूजा में शामिल होने वाले एक फोटो-वीडियो के बाद शुरू हुआ। सलमान ने शो में प्रेग्नेंसी के बाद और बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में आने वाले बदलाव पर बात की। उन्होंने अपनी ऐज शेमिंग का भी मुद्दा उठाया। ट्रोलर्स पर इस हद तक भड़के कि गुस्से में अपनी टोपी, जैकेट और टी-शर्ट भी उतार दी। कहा, 'आओ देख लो, हो गया हूं बूढ़ा। कर लो ट्रोल!'
सॉरी कटरीना कैफ, मैं अपने हालिया कमेंट्स के लिए दिल से माफी मांगता हूं। कल बिग बॉस में सलमान खान के जिक्र के बाद, मैंने सोचा और महसूस किया कि मेरी बातों से कटरीना और उनके फैंस को दुख पहुंचा होगा।
डॉ. एजाज वारिस, पाकिस्तानी RJ
'सॉरी कटरीना कैफ... मुझे सच में अफसोस है'
पाकिस्तानी RJ डॉ. एजाज वारिस ने अब इंस्टाग्राम पर जारी अपने नए वीडियो में कहा है, 'सॉरी कटरीना कैफ, मैं अपने हालिया कमेंट्स के लिए दिल से माफी मांगता हूं। कल 'बिग बॉस' में सलमान खान के जिक्र के बाद, मैंने सोचा और महसूस किया कि मेरी बातों से कटरीना और उनके फैंस को दुख पहुंचा होगा। बॉडी शेमिंग मेरा मकसद कभी नहीं था। मैं सलमान खान और उन सभी लोगों से भी माफी मांगता हूं, जिन्हें बुरा लगा। कभी-कभी शब्द गलत निकल जाते हैं और मुझे अपनी बातों पर सच में अफसोस है।'
एजाज वारिस ने कहा- मैं सलमान खान का फैन हूं
RJ ने आगे कहा, 'मैं बस 'बिग बॉस' का सलमान खान का वह क्लिप देख रहा था, जिसमें उन्होंने मेरा जिक्र किया और कहा कि मुझे कटरीना के बारे में ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। इसके बाद मुझे सच में लगा कि मुझे वे बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। मैं सलमान और कटरीना का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन पता नहीं किस फ्लो में मैंने रिकॉर्डिंग में वे बातें कह दीं। मैंने बस वीडियो के हुक के लिए थोड़ा मजाक किया था, लेकिन मेरी बातों से बहुत से लोगों को दुख पहुंचा है।'
पता नहीं किस फ्लो में मैंने वे शब्द कह दिए। मेरी बातों से दुख पहुंचा होगा, लेकिन मेरा मकसद कभी भी बॉडी-शेमिंग करना नहीं था।
डॉ. एजाज वारिस, पाकिस्तानी RJ
'मेरा मकसद कभी भी बॉडी-शेमिंग करना नहीं था'
अपने वीडियो के आखिर में डॉ. एजाज वारिस कहते हैं, 'मुझे सच में अफसोस है। कटरीना कैफ, अगर मेरी बातों से आपको दुख पहुंचा है और उन सभी से माफी मांगता हूं, जिनका दिल मेरी रील की वजह से टूटा। मुझे पता है कि मैंने यह बहुत कैजुअल तरीके से कहा था। बिना किसी बॉडी शेमिंग के इरादे के। लेकिन पता नहीं किस फ्लो में मैंने वे शब्द कह दिए। मेरी बातों से दुख पहुंचा होगा, लेकिन मेरा मकसद कभी भी बॉडी-शेमिंग करना नहीं था। सलमान और कटरीना, आप ऐसे ही कमाल करते रहो।'
'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने ट्रोलिंग पर क्या कहा
कटरीना ने पिछले साल नवंबर 2025 में बेटे विहान कौशल को जन्म दिया है। शनिवार को 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कंटेस्टेंट स्काउट ओपी को समझा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कटरीना का बचाव किया। कहा, 'जिन लोगों के पास फोन थे और जो पहले बेरोजगार थे, उन्हें अब काम मिल गया है। वे थोड़ी-बहुत एडिटिंग सीखते हैं, फिर कमेंट्स पोस्ट करते हैं और ट्रोलिंग शुरू कर देते हैं। कुछ लोग अच्छा भी करते हैं और बुरा भी। इन ट्रोलर्स के साथ दिक्कत यह है कि वे आपको नीचे गिराने की कोशिश करते हैं। हर पेशे के दो पहलू होते हैं - एक जहां लोग फॉलो करते हैं, कमेंट करते हैं और पैसे कमाते हैं। मुझे नहीं पता कि यह सब कैसे काम करता है, लेकिन लोग इसके जरिए पैसे कमा रहे हैं। यहां तक कि ट्रोलर्स भी अपनी पोस्ट पर मिलने वाले इंटरेक्शन से पैसे कमाते हैं, लेकिन वे किसी को नीचे गिराकर कमाते हैं।'
सलमान खान ने बॉडी शेमिंग पर निकाली भड़ास
सलमान खान ने बॉडी शेमिंग पर कहा, 'वे किसी और का नुकसान करके पैसे कमा रहे हैं। उन्हें इसमें मजा आता है। अच्छे लोग भी हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल उसी मकसद के लिए करते हैं जिसके लिए इसे बनाया गया था। किसी को परेशान करना, उनकी नाकामी का जश्न मनाना, लोगों को इसमें मजा आता है। मुझे भी ट्रोल किया गया है। वे अभी भी यही कह रहे होंगे कि मैं बूढ़ा हो गया हूं। हां, हो गया हूं बूढ़ा। मैं 60 साल का हूं। आप हर समय 'मैंने प्यार किया' वाले हीरो जैसे नहीं दिख सकते। उम्र अचानक एक बड़ी बात बन गई है। आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं और किसी ऐसी महिला को क्यों ट्रोल करना चाहते हैं जो प्रेग्नेंट हुई हो? प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वह शूटिंग शुरू करेंगी तो वह वापस शेप में आ जाएंगी।'
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। यह फिल्म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्रिलर फिल्म 'पूजा मेरी जान' आखिरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…