राजपाल यादव ने VIP लाइन छोड़ी, लालबागचा राजा के दर्शन लिए आम कतार में खड़े हुए, यूजर्स बोले- ये हैं असली स्‍टार

Updated on 23-09-2026 12:31 PM
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55 साल के कॉमेडियन एक्‍टर ने कुछ ऐसा किया है, जिस कारण सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। राजपाल यादव मंगलवार को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में गणपति बप्‍पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। खास बात यह रही कि दूसरे सेलेब्‍स की तरह उन्‍होंने यहां कोई VIP ट्रीटमेंट नहीं ली, बल्‍क‍ि आम भक्तों की तरह लाइन में खड़े होर अपनी बारी का इंतजार किया। एक्‍टर को इस दौरान भीड़ के बीच सब्र के साथ पंडाल के बाहर इंतजार करते देखा गया। वह 'गणपति बप्पा मोरिया' का जयकारा लगा रहे थे। अब वीडियो देख यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। कह रहे हैं- ये होता है असली स्‍टार!

गणपति दर्शन के लिए पहुंचे राजपाल यादव का यह सादा अंदाज अब सोशल मीडिया और बप्‍पा के भक्तों का ध्यान खींच रहा है। वहां पंडाल के बाहर भक्‍तों की लाइन में कई लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनका हौसला बढ़ाया। राजपाल यादव भी इस दौरान हंसते, बप्‍पा का जयकारा लगाते हुए और सहज अंदाज में दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

यूजर्स बोले- राजपाल यादव के लिए सम्‍मान बढ़ गया

लालबागचा राजा पंडाल के बाहर और अंदर के वीडियोज में रापाल यादव लाइन में खड़े दिख रहे हैं। वह वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'ये होता है असली स्‍टार। कोई VIP ट्रीटमेंट नहीं। भगवान के घर में सब बराबर हैं। राजपाल यादव के लिए सम्‍मान बढ़ गया है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'इनकी यही सादगी हर बार दिल जीत लेती है।' एक तीसरे ने लिखा, 'हर दिन कितने स्‍टार्स लालबागचा पहुंचते हैं, सब वीआईपी लाइन से होते हुए जाते हैं। राजपाल यादव जी को सलाम है।'

एक दिन पहले ही आए थे शाहरुख-गौरी, मिला था VIP ट्रीटमेंट

राजपाल यादव का यह वीडिया ऐसे समय में भी सामने आया है, जब एक दिन पहले सोमवार को ही शाहरुख खान भी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लालबागचा राजा गए थे। उनके आने पर भारी भीड़ जमा हो गई और फैंस ने उन्‍हें घेर लिया। शाहरुख ने भी VIP ट्रीटमेंट लिया था। उससे पहले सलमान खान भी बप्‍पा के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां लोगों ने उनकी कार के चारों ओर से घेर लिया। लालबागचा पंडाल के बाहर हालत ऐसी हो गई कि सलमान को एक बच्चे की सुरक्षा में मदद के लिए खुद आगे आना पड़ा।

संजय दत्त भी मान्‍यता के साथ बप्‍पा के दर्शन के लिए पहुंचे

मंगलवार को ही संजय दत्त भी पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा के दर्शन करने पहुंचे थे। उनके अलावा ईशा देओल, अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे, सनी लियोन अपने पति डेनियल वेबर के साथ, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और पृथ्वीराज सुकुमारन को भी लालबागचा राजा में देखा गया है। रणवीर सिंह भी दूसरी बेटी के जन्‍म से ठीक पहले लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

राजपाल यादव चेक बाउंस केस: SC की फटकार और राहत

राजपाल यादव सात चेक बाउंस मामलों में कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। जुलाई में उन्‍हें हर मामले में तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई थी, और ये सजाएं एकसाथ चलनी थीं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें सातों मामलों में संबंधित शिकायतकर्ता को 1.05 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश भी दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने सरेंडर से राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। बीते दिनों सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने से अंतरिम छूट दे दी। लेकिन शर्त रखी कि वह रजिस्‍ट्री में 5 करोड़ रुपये जमा करें। हालांकि, इस दौरान एक्‍टर को फटकार भी लगाई गई। अदालत ने कहा कि वह 'ड्रामा करने में माहिर हैं' और बार-बार अपने वादे से पलट रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
Advt.