सरकार मैं बनाती हूं, चलाता कोई और है: उमा भारती

Updated on 21-02-2022 06:18 PM

भोपाल प्रदेश के  छतरपुर जिले में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरानप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि प्रदेश में सरकार मैं बनाती हूं, चलाता कोई और है। साध्वी का पूर्व में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का दर्द फिर छलक उठा है। साध्वी का यह बयान एक बार फिर मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना का शिलान्यास हुआ था, तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। इसलिए ना कांग्रेस ने उनका नाम लिया और ना बीजेपी ने उल्लेख किया। अब केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास होगा तो उन्हें प्रोटोकाल के तहत मंच पर जगह तक नहीं मिलेगी, क्योंकि वह तो सांसद हैं और ही विधायक हैं।

उमा भारती ने इस दौरान 2024 में चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए हैं, उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कभी भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान नहीं किया गया। उन्होंने केवल 2019 का चुनाव नहीं लड़ने को कहा था। उनसे जब 2024 में कहां से चुनाव लड़ेंगी पूछा गया तो उन्होंने सवाल को टाल दिया। यहां बता दें कि उमा भारती को मध्य प्रदेश सीएम की कुर्सी एक साल में ही छोड़ना पड़ी थी और उसके बाद फिर उमा भारती को सीएम बनने का मौका नहीं मिला। दरअसल 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उमा भारती के नेतृत्व में एमपी में चुनाव लड़ा। इसका असर भी दिखा और बीजेपी ने दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ते हुए दो तिहाई सीटों पर कब्जा कर लिया।

उमा भारती सीएम बनीं, लेकिन एक साल बाद ही कर्नाटक के एक पुराने मामले में अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके चलते राजनीतिक दबाव में उमा भारती को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी। अब एक बार फिर उमा भारती का यह दर्द छलका है।  कार्यक्रम के दौरान उमा भारती ने केन बेतवा लिंक परियोजना की भी तारीफ की और कहा कि इस परियोजना से बुंदेलखंड इलाके से होने वाला लोगों का पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से इलाके में सिंचाई और पीने के पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा तो रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे युवाओं का रोजगार के लिए होने वाला पलायन भी रुक जाएगा। केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत सरकार केन और बेतवा नदी को जोड़ने के काम में जुटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
प्रदेश में गर्मी के प्रचंड रूप लेते ही ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर रूप लेने लगा है। ऐसे में सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत…
 03 May 2025
भोपाल की चर्चित चित्रकार नवाब जहां बेगम ने ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ पर एक ऐसी कलाकृति तैयार की है, जो पत्रकारिता की ताकत, चुनौतियों और उससे जुड़े बलिदानों को बेहद…
 03 May 2025
मध्यप्रदेश में शनिवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत करीब 40 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम में…
 03 May 2025
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. अरुणा कुमार को डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) बनाए जाने के निर्णय ने प्रदेशभर में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में आज गांधी…
 03 May 2025
वित्त वर्ष 2024-25 शुरू हुए अभी एक माह ही बीता है और मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी कर ली है। अप्रैल महीने में सरकार…
 03 May 2025
लव जिहाद के एक आरोपी के एनकाउंटर के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,"अगर…
 03 May 2025
भोपाल। हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के राजफाश के बाद भोपाल में शुक्रवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों का गुस्सा सड़कों- चौराहों…
 03 May 2025
भोपाल। राजधानी में हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के सरगना बताए जा रहा फरहान को पुलिस की गोली लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि…
 02 May 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्स ने दुबई के कारोबारी से दस साल पहले अपना-अपना धर्म निभाने की शर्त पर शादी की थी। अब आरोपी पति ने इस्लाम…
Advt.