भोपाल में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड के विरोध में भड़का जनाक्रोश, महिलाओं का प्रभावी विरोध प्रदर्शन

Updated on 03-05-2025 01:55 PM
भोपाल। हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के राजफाश के बाद भोपाल में शुक्रवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों का गुस्सा सड़कों- चौराहों पर तख्तियां ली हुई युवतियों और महिलाओं के रूप में नजर आया। शहर की बेटियों, छात्राओं और महिलाओं ने 25 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ प्रदर्शन किया। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर हर स्थान पर अच्छी भीड़ जुटी। प्रदर्शनकारी आरोपितों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए नारे लगा रही थीं
  • नादरा बस स्टैंड पर लव जिहाद के आरोपितों के पुतलों को प्रतीकात्मक रूप से फांसी पर लटकाया गया था। महिलाओं और युवतियों में भारी आक्रोश देखा गया।
  • 10 नंबर मार्केट सहित कुछ स्थानों पर प्रदर्शन के बाद उपस्थित लोगों को लव जिहाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई गई।
  • इस बीच, पूछताछ में यह भी पता चला है कि गिरोह शातिर ढंग से वारदात को अंजाम दे रहा था।
  • आरोपित साहिल और फरहान के झांसे में आई कई पीड़िताओं ने पुलिस को बताया है कि अशोका गार्डन क्षेत्र में डांस स्टूडियो चलाने वाला साहिल खान इसकी आड़ में देह व्यापार करा रहा था।
  • पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल करीब दो साल से डांस क्लास संचालित कर रहा था।
  • वहां आने वाली युवतियों को वह रुपयों का लालच देकर या फिर ब्लैकमेल कर देह व्यापार के ढकेलता था
  • आरोपित डांस क्लास में आने वाली हिंदू युवतियों की दोस्ती भी दूसरे दोस्तों से करवाता था। उनसे दोस्ती का झांसा देकर उनके वीडियो बनाए जाते और फिर ब्लैकमेल किए जाने का काम शुरू हो जाता। पुलिस एक बार फिर साहिल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
  • हिंदू युवतियों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले इस गिरोह के पांच आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपित अबरार फरार है।
  • इसके साथ ही अन्य थानों में दर्ज एफआइआर के मामले में आरोपित फरहान व साहिल को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं अली व नबील से पूछताछ की जा रही है।
  • इस मामले में तीन थानों में पांच एफआइआर दर्ज है।
  • आरोपित छात्राओं को टीआईटी कालेज के पास स्थित एक क्लब-रेस्टोरेंट पर लेकर जाते थे। क्लब में कई कमरे मिले हैं।
  • बताया जा रहा है उन्हीं कमरों में पीड़िताओं से दुष्कर्म कर वीडियो बनाए गए हैं। पुलिस ने सरगना फरहान को मौके पर ले जाकर क्राइम सीन का रिक्रिएशन करवाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जबलपुर में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में लॉयर्स चेम्बर और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास…
 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि न्याय पाना देश के हर नागरिक का कानूनी अधिकार है। वादी को समय पर न्याय दिलाना ही सम्पूर्ण न्याय प्रणाली का एकमात्र…
 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि "जल स्रोतों का संरक्षण केवल प्रशासन का कार्य नहीं, यह प्रत्येक नागरिक की सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी है।" जल संकट आज वैश्विक…
 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नगर पालिक निगम रीवा द्वारा निर्मित माय रीवा सिटीजन ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप नागरिकों की सेवा में एक स्मार्ट पहल है,…
 04 May 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि संगीत हमेशा ही मन को भाता है। मनुष्य की हर उम्र में संगीत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राज्यपाल श्री पटेल ने रविवार…
 04 May 2025
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के इंजीनियरिंग संस्थान में छात्र हॉस्टल को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। एक बायोटेक छात्र ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत भेजते हुए…
 04 May 2025
भोपाल में एक युवक ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने की तरकीब सीखी और रात के अंधेरे में उन नोटों को बाजार में चलाने लगा, ताकि किसी को शक…
 04 May 2025
भोपाल के गांधी नगर नई बस्ती में रहने वाले युवक के ऑटो से बदमाशों ने साउंड सिस्टम चुरा लिया। जब चालक और उसके परिजनों को आरोपियों की पहचान हुई और…
 04 May 2025
भोपाल के प्राइवेट कॉलेज की हिंदू छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है। रविवार को महिला आयोग की…
Advt.