कालभैरव की पूजा से बाधाएं होती हैं दूर

Updated on 23-06-2020 05:27 AM
शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अष्टमी को भगवान शिव कालभैरव रूप में प्रकट हुए थे इसलिए इस तिथि को व्रत एवं पूजा का विशेष विधान माना जाता है। तंत्र-मंत्र साधना के लिए कालभैरव की पूजा को बिशेष महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार कालभैरव की पूजा से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और काल भय भी समाप्त होता है।
मान्यताओं के अनुसारा कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए रात में काले कुत्ते को मीठा भोजन कराएं, यह शुभ माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार कालभैरव की पूजा करने से सभी शत्रुओं, नकारात्मक उर्जा, कष्ट और सभी पाप दूर हो जाते हैं। भैरव जी की पूजा उपासना से मनोवांछित फल मिलता है। कालभैरव का व्रत करने पर उनकी प्रिय वस्तु नींबू, अकौन के फूल, सरसों का तेल, नारियल, काले तिल, उड़द, पुए, मदिरा, सुगंधित धूप दान करें।
भारत में काल भैरव के कई मंदिर हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं काशी के काल भैरव, यह मंदिर विश्वनाथ मंदिर से दो किमी दूरी पर हैं। काशी के बाद उज्जैन का काल भैरव मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां काल भैरव को प्रसाद के रुप में केवल शराब चढ़ाते हैं। दिल्ली के विनय मार्ग पर भी काल भैरव का मंदिर है, इन्हें बटुक भैरव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की स्थापना पांडव भीमसेन ने की थी। नैनीताल के पास घोड़ाखाला का बटुकभैरव मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां यह मंदिर गोलू देवता के नाम से जाना जाता है।
कालभैरव की पूजा करने से सभी क्रूर ग्रहों का प्रभाव खत्म हो जाता है। इनकी पूजा करने से किसी भी प्रकार का भय, जादू-टोना, भूत-प्रेत आदि का भय खत्म होता ऐसी मान्यताएं कहती हैं। साथ ही शत्रु से मुक्ति, संकट आदि पर विजय मिलती है। इनकी अराधना करने से शनि का प्रकोप भी शांत होता है। पूजा करते समय अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम्, भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि!! इस मंत्र का जप करें।
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार भगवान ब्रह्मा और विष्णु में श्रैष्ठता को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए सभी देवता भगवान शंकर के पास आए। सभी देवता और ऋषि-मुनियों ने शिव को ही श्रेष्ठ मान लिया। यह बात ब्रह्मा जी को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने शिव को अपशब्द कह दिए। इससे भगवान शंकर को गुस्सा आया और इसी गुस्से से कालभैरव का जन्म हुआ। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2020
आजकल होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी युवाओं का रुझान बढ़ता जा रहा है। जिस प्रकार होटल कारोबार, रिसार्ट व टूर ऑपरेटर का क्षेत्र विकसित होता जा रहा है, होटल…
 23 June 2020
अगर आपके बॉस के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं तो आप इसे बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आप को सकारात्मक माहौल रखकर गंभीरता से काम करना होगा। इसके साथ…
 23 June 2020
पत्रकारिसा में प्रवेश के लिए अलग-अलग संस्थान पैटर्न के अनुसार परीक्षा लेते हैं। कुछ इंस्टीट्यूट्स में ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं तो कुछ में सब्जेक्टिव सवाल लेकिन इन इंस्टीट्यूट्स की…
 23 June 2020
आधुनिक जीवन में सफलता का अर्थ पैसों और सुख-सुविधा की चीजों से जुड़ा हुआ है। आप जितना भी धन कमा लेंगे दुनिया आपको उतना ही कामयाबी कहेगी, अंधाधुध पैसे कमाने…
 23 June 2020
शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अष्टमी को भगवान शिव कालभैरव रूप में प्रकट हुए थे इसलिए इस तिथि को व्रत एवं पूजा का विशेष विधान माना जाता है। तंत्र-मंत्र साधना…
 23 June 2020
आठ घंटे की नींद लेने के बाद जब उठते हैं तो आप खुद को थका हुआ और बोझिल महसूस करते हैं। जिसका सीधा सा मतलब है कि आप तनाव में…
 23 June 2020
जीवन में समय सबसे बड़ा बलवान माना जाता है। मनुष्य हमेशा समय के साथ चलता है, अगर वह नहीं चला तो पीछे रह जाएगा। समय अच्छा हो या बुरा वह…
Advt.