घड़ी भी तय करती है भविष्य

Updated on 23-06-2020 05:27 AM
जीवन में समय सबसे बड़ा बलवान माना जाता है। मनुष्य हमेशा समय के साथ चलता है, अगर वह नहीं चला तो पीछे रह जाएगा। समय अच्छा हो या बुरा वह हर किसी के जीवन में आता-जाता रहता है। जो समय एक बार चला जाए तो वह जीवन में कभी वापस नहीं आता। परंतु क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में घड़ी रखने से आपके जीवन पर असर पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार अगर घर की गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो परिवार वाले परेशानियों से घिर जाते हैं इसलिए घड़ी लगाते समय ध्यान रखें। 
वास्तु के अनुसार घर में कभी बंद घड़ी न रखें, इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमेशा अपने घर में घड़ी को चालू रखें। यदि आपके घर मे बंद घड़ी है तो उसको तुरंत निकाल दें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी दक्षिण की दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण, यम की दिशा मानी जाती है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार यम को मृत्यु का देवता माना जाता है। हमेशा घड़ी को उत्तर-पूर्व की तरफ ही लगाएं।
ज्यादातर लोग घडी को दरवाजे या फिर खिड़की के पास लगा देते हैं। ऐसा करने से परिजनों की सेहत पर असर पड़ सकता है। कमरे के दरवाजे से मनुष्य ही नहीं प्रकृति की उर्जा भी प्रवेश करती है। दरवाजे या खिड़की पर घड़ी लगाने से खुशियां प्रवेश नहीं कर पातीं, इससे घर में अच्छा माहौल नहीं रहता।
वास्तु के अनुसार घर में घड़ी का शीशा टूटा नहीं होना चाहिए और साथ ही घर की कोई भी घड़ी समय से पीछे न चले। अगर हो सके तो घड़ी की सुई को 5 से 7 मिनट आगे ही रखनी चाहिए।
वास्तु के अनुसार किसी भी प्रकार की घड़ी को तकिए के नीचे नहीं रखनी चाहिए। इससे व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप नए अवसर तलाश रहे हैं तो घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2020
आजकल होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी युवाओं का रुझान बढ़ता जा रहा है। जिस प्रकार होटल कारोबार, रिसार्ट व टूर ऑपरेटर का क्षेत्र विकसित होता जा रहा है, होटल…
 23 June 2020
अगर आपके बॉस के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं तो आप इसे बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आप को सकारात्मक माहौल रखकर गंभीरता से काम करना होगा। इसके साथ…
 23 June 2020
पत्रकारिसा में प्रवेश के लिए अलग-अलग संस्थान पैटर्न के अनुसार परीक्षा लेते हैं। कुछ इंस्टीट्यूट्स में ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं तो कुछ में सब्जेक्टिव सवाल लेकिन इन इंस्टीट्यूट्स की…
 23 June 2020
आधुनिक जीवन में सफलता का अर्थ पैसों और सुख-सुविधा की चीजों से जुड़ा हुआ है। आप जितना भी धन कमा लेंगे दुनिया आपको उतना ही कामयाबी कहेगी, अंधाधुध पैसे कमाने…
 23 June 2020
शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अष्टमी को भगवान शिव कालभैरव रूप में प्रकट हुए थे इसलिए इस तिथि को व्रत एवं पूजा का विशेष विधान माना जाता है। तंत्र-मंत्र साधना…
 23 June 2020
आठ घंटे की नींद लेने के बाद जब उठते हैं तो आप खुद को थका हुआ और बोझिल महसूस करते हैं। जिसका सीधा सा मतलब है कि आप तनाव में…
 23 June 2020
जीवन में समय सबसे बड़ा बलवान माना जाता है। मनुष्य हमेशा समय के साथ चलता है, अगर वह नहीं चला तो पीछे रह जाएगा। समय अच्छा हो या बुरा वह…
Advt.