मोमोज वाले ने छात्र के मुंह पर खौलता तेल फेंका:चेहरा-कान बुरी तरह जल गए; 20 रुपए में 8 मोमोज मांगने पर भड़का आरोपी

Updated on 05-10-2026 01:31 PM

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार शाम 20 रुपए के 7 मोमोज देने पर विवाद हो गया। ठेले वाले ने 18 साल के छात्र पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक दिया। गर्म तेल से छात्र का चेहरा और कान बुरी तरह झुलस गए।

घटना पुरानी रेशम मिल चौराहे की है। छात्र दो दोस्तों के साथ मोमोज खाने पहुंचा था। झुलसी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। हजीरा पुलिस ने ठेला संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सवाल करने पर गाली-गलौज, फिर मारपीट

आरोप है कि मोमोज की मात्रा को लेकर सवाल करने पर अंकित नाराज हो गया। शिवा से गाली-गलौज करने लगा। शिवा ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने शिवा के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।

इसी दौरान अंकित ने कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल उठाकर छात्र पर फेंक दिया। घटना के समय शिवा के दोनों दोस्त मौके पर मौजूद थे। उसके पिता ने भी उसे संभाला। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

हजीरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया- पीड़ित छात्र की शिकायत पर ठेला संचालक अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

जबलपुर में स्कूल छात्रों के बीच वर्चस्व बनाने के लिए सीनियर छात्रों द्वारा दो नाबालिगों से मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लड़कों ने दोनों छात्रों को फोन कर सिद्ध बाबा पहाड़ी पर बुलाया और वहां लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई की। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित…
 05 October 2026
11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की तैयारियां अब आधुनिक तकनीक के साथ की जा रही हैं। मैदान में…
 05 October 2026
ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने वाले युवक को पकड़ा है। उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनमें MP और…
 05 October 2026
मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ‘चिता आंदोलन’ सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। आंदोलन में शामिल जनअधिकार कार्यकर्ता अमित…
 03 October 2026
भोपाल। बालाघाट के जिन आदिवासी इलाकों में कुपोषण और बीमारी से बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं, वहां अब बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार…
 03 October 2026
भोपाल, प्रदेश के सरकारी और निजी सेक्टर में काम करने वाले करीब 50 लाख श्रमिकों को एक अक्टूबर से 6 रुपए प्रतिदिन के मान से बढ़ा हुआ परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया…
 03 October 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े आउटसोर्स व्यवसायिक शिक्षकों को अब कोई नई कम्पनी सेवा से नहीं हटा पाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी करते…
 03 October 2026
भोपाल। शहर में नोटरी व्यवस्था को लेकर एक शिकायत ने निगरानी और नियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता अधिवक्ता लालचंद भारके का दावा है कि भोपाल में करीब…
 03 October 2026
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल में गोपालकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे भेल दशहरा मैदान में सबसे पहले पुलिस की…
Advt.