बालाघाट में 400 करोड़ रुपए के काम होंगे:बच्चों की मौत वाले इलाकों में 20 हेल्थ सेंटर बनेंगे

Updated on 03-10-2026 03:11 PM
भोपाल। बालाघाट के जिन आदिवासी इलाकों में कुपोषण और बीमारी से बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं, वहां अब बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार पांच ब्लॉक किरनापुर, बिरसा, लांजी, बैहर और परसवाड़ा में करीब 1,500 कामों पर एक साल में लगभग 400 करोड़ रुपए खर्च करेगी। योजना में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य केंद्र, पुलिया, स्टॉप डैम, सामुदायिक भवन और राशन दुकानों समेत कई काम शामिल हैं।

मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने योजना को सैद्धांतिक सहमति दे दी है और काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी पूरे प्लान की जानकारी दी गई। 13 विभाग मिलकर योजना को जमीन पर उतारेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जबकि जनजातीय विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा विभागों के बीच समन्वय कर रहे हैं।

151 सड़क और सीसी रोड पर खर्च होंगे 269 करोड़

योजना में सबसे ज्यादा राशि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जरिए खर्च होगी। पांचों ब्लॉक में 151 सड़क और सीसी रोड के काम किए जाएंगे, जिन पर 268.94 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 69 पुलिया और कल्वर्ट के लिए 34.02 करोड़ तथा 60 स्टॉप डैम के लिए 35.97 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

20 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण

पांचों ब्लॉक में 20 से ज्यादा हेल्थ सेंटर यानी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे। सामुदायिक और उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन भी तैयार किए जाएंगे। इन केंद्रों में बिजली की व्यवस्था के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

जिन गांवों में बच्चों की मौत, वहां सुविधाओं पर फोकस

डोंगरगांव, बोंदारी, कोंडेकसा, मछरदा, मातला और कोरका जैसे बैगा-गोंड बहुल गांवों में कुपोषण और बीमारी से बच्चों की मौत के मामले सामने आए थे। अब इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

पांचों ब्लॉक में पेयजल की जिम्मेदारी पीएचई को दी गई है। किरनापुर और लांजी में नल-जल योजना का काम पूरा हो चुका है। जिन गांवों में नल-जल योजना के मापदंड पूरे नहीं होते, वहां पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
भोपाल, प्रदेश के सरकारी और निजी सेक्टर में काम करने वाले करीब 50 लाख श्रमिकों को एक अक्टूबर से 6 रुपए प्रतिदिन के मान से बढ़ा हुआ परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया…
 03 October 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े आउटसोर्स व्यवसायिक शिक्षकों को अब कोई नई कम्पनी सेवा से नहीं हटा पाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी करते…
 03 October 2026
भोपाल। शहर में नोटरी व्यवस्था को लेकर एक शिकायत ने निगरानी और नियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता अधिवक्ता लालचंद भारके का दावा है कि भोपाल में करीब…
 03 October 2026
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल में गोपालकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे भेल दशहरा मैदान में सबसे पहले पुलिस की…
 03 October 2026
भोपाल। महिलाएं शाम को घर से बाहर न निकलें, सुनसान रास्तों से बचें या कपड़ों को लेकर सतर्क रहें... सुरक्षा के नाम पर ऐसी बंदिशें आखिर महिलाओं पर ही क्यों…
 03 October 2026
भोपाल। राजधानी के वीआइपी इलाके में चोरों ने अब भाजपा विधायक के सरकारी आवास को निशाना बनाया है। टीटी नगर के 45 बंगला क्षेत्र में शिवपुरी जिले के पिछोर से…
 03 October 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपालक सम्मेलन में राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहकारिता और पशुपालन को मुख्य जरिया बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में…
 03 October 2026
 भोपाल। भोपाल के आयकर अधिकारी संतोष निगम ने वैदिक काल से लेकर अब अलग-अलग समय में लगने वाले टैक्स पर एक किताब लिखि है। किताब का नाम है टैक्सेशन जर्नी…
 02 October 2026
जिला अस्पताल में सोनोग्राफी करवाने आ रहीं गर्भवती महिलाओं और भर्ती मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोनोग्राफी कराने के लिए मरीजों को 15-15 दिनों…
Advt.