अमित शाह आज भोपाल में 35 हजार गोपालकों को करेंगे संबोधित, उज्जैन को देंगे आधुनिक डेयरी प्लांट का तोहफा

Updated on 03-10-2026 03:06 PM
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल में गोपालकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे भेल दशहरा मैदान में सबसे पहले पुलिस की प्रदर्शनी का लोकार्पण व अवलोकन करेंगे। इसके बाद यहीं पर गोपालकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के करीब 35 हजार गोपालकों और सहकारी समितियों के सदस्यों और पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

उज्जैन को मिलेगा 3 लाख लीटर क्षमता की आधुनिक डेयरी प्लांट का तोहफा

कार्यक्रम के दौरान ही वह उज्जैन में तीन लाख लीटर की क्षमता वाले नए डेयरी प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त दुधारू पशुओं के नस्ल सुधार के लिए भोपाल में उनकी उपस्थिति में सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाने के लिए एमओयू होगा। साथ ही फरमंटेड डेयरी प्रोडक्ट और सहकारी क्षेत्र की पहली खाद्य प्रयोगशाला का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

कई मुद्दों को लेकर करेंगे मीटिंग

दोपहर बाद शाह होटल ताज में आंतरिक सुरक्षा, नए आपराधिक कानून, माओवादी समस्या समाप्त होने के बाद की स्थितियों, आतंकवादी समस्याओं, साइबर अपराध जैसे विषयों पर केंद्र-राज्य समन्वय और पड़ोसी राज्यों के बीच तालमेल को लेकर बैठक करेंगे। इसमें सबसे मुख्य नशामुक्ति अभियान को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और पड़ोसी राज्यों के बीच समन्वय पर वह बातचीत करेंगे।

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आइबी, एनसीआरबी, ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एवं डेवलपमेंट के डायरेक्टर व अन्य अधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद वह भोपाल के पश्चिमी बाइपास और आइसर भौरी में अत्रि (एटीआरआइ) परिसर का शिलान्यास करेंगे। अत्रि परिसर को उन्नत अनुसंधान, नवाचार, शिक्षा और कौशल विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

यहां क्वांटम एवं उन्नत सामग्री, ड्रोन तकनीक, सतत प्रणालियां, चिकित्सा प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) और रोबोटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहीं से शाह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
भोपाल। बालाघाट के जिन आदिवासी इलाकों में कुपोषण और बीमारी से बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं, वहां अब बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार…
 03 October 2026
भोपाल, प्रदेश के सरकारी और निजी सेक्टर में काम करने वाले करीब 50 लाख श्रमिकों को एक अक्टूबर से 6 रुपए प्रतिदिन के मान से बढ़ा हुआ परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया…
 03 October 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े आउटसोर्स व्यवसायिक शिक्षकों को अब कोई नई कम्पनी सेवा से नहीं हटा पाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी करते…
 03 October 2026
भोपाल। शहर में नोटरी व्यवस्था को लेकर एक शिकायत ने निगरानी और नियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता अधिवक्ता लालचंद भारके का दावा है कि भोपाल में करीब…
 03 October 2026
भोपाल। महिलाएं शाम को घर से बाहर न निकलें, सुनसान रास्तों से बचें या कपड़ों को लेकर सतर्क रहें... सुरक्षा के नाम पर ऐसी बंदिशें आखिर महिलाओं पर ही क्यों…
 03 October 2026
भोपाल। राजधानी के वीआइपी इलाके में चोरों ने अब भाजपा विधायक के सरकारी आवास को निशाना बनाया है। टीटी नगर के 45 बंगला क्षेत्र में शिवपुरी जिले के पिछोर से…
 03 October 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपालक सम्मेलन में राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहकारिता और पशुपालन को मुख्य जरिया बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में…
 03 October 2026
 भोपाल। भोपाल के आयकर अधिकारी संतोष निगम ने वैदिक काल से लेकर अब अलग-अलग समय में लगने वाले टैक्स पर एक किताब लिखि है। किताब का नाम है टैक्सेशन जर्नी…
 02 October 2026
जिला अस्पताल में सोनोग्राफी करवाने आ रहीं गर्भवती महिलाओं और भर्ती मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोनोग्राफी कराने के लिए मरीजों को 15-15 दिनों…
Advt.