ASI, डॉक्टर-साध्वी समेत 50+ महिलाओं के अश्लील VIDEO बनाए:सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती; स्क्रीन रिकॉर्डर एप से करता था रिकॉर्डिंग

Updated on 05-10-2026 01:28 PM

ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने वाले युवक को पकड़ा है। उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनमें MP और UP के अलग-अलग शहरों की महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 40-50 साल की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं से दोस्ती करता था। वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकतें करवाकर उनकी रिकॉर्डिंग करता था। टारगेट की गई महिलाओं में पुलिस एएसआई, डॉक्टर और साध्वी भी शामिल हैं।

आरोपी की पहचान योगेश गुप्ता के रूप में

आरोपी सिटी सेंटर के सारिका नगर निवासी 40 वर्षीय योगेश गुप्ता है। वह पानी का प्लांट चलाता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क बनाता था।

सनातन सेना की सूचना पर पकड़ा गया

सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला और सदस्य मुकेश शर्मा को एक महिला कार्यकर्ता ने योगेश की गतिविधियों की जानकारी दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे मुलाकात के बहाने बुलाकर पकड़ लिया। मोबाइल की जांच के दौरान वीडियो मिलने पर उसे विश्वविद्यालय पुलिस को सौंपा गया।

रिकॉर्डिंग के लिए स्क्रीन रिकॉर्डर और स्पाई कैमरा

वीडियो कॉल के दौरान आरोपी स्क्रीन रिकॉर्डर एप का इस्तेमाल करता था। पुलिस को स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी भी मिली है। वह इन रिकॉर्डिंग को अपने पास सुरक्षित रखता था।

पुलिस को उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें वह अपनी एक महिला मित्र के साथ वीडियो शूट करता नजर आ रहा है। पुलिस मोबाइल में मिले रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

संपर्क नंबरों से महिलाओं तक पहुंचेगी पुलिस

पुलिस मोबाइल से मिले संपर्क नंबरों के आधार पर संबंधित महिलाओं से संपर्क कर रही है। आरोपी के लैपटॉप में मिले डेटा को भी खंगाला जा रहा है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि रिकॉर्डिंग के बाद महिलाओं पर दबाव बनाया गया या उनसे पैसे मांगे गए।

झांसी की महिला देगी शिकायत

झांसी की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराने की सहमति दी है। उसके रविवार रात ग्वालियर पहुंचने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है।

सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया- सनातन सेना की सूचना पर युवक को पकड़ा गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। संपर्क नंबरों के आधार पर महिलाओं से बात कर ब्लैकमेलिंग और दबाव के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

उज्जैन की पंवासा थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा की फोटो का दुरुपयोग कर उसे अश्लील वीडियो में जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित…
 05 October 2026
11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की तैयारियां अब आधुनिक तकनीक के साथ की जा रही हैं। मैदान में…
 05 October 2026
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार शाम 20 रुपए के 7 मोमोज देने पर विवाद हो गया। ठेले वाले ने 18 साल के छात्र पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक…
 05 October 2026
मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ‘चिता आंदोलन’ सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। आंदोलन में शामिल जनअधिकार कार्यकर्ता अमित…
 03 October 2026
भोपाल। बालाघाट के जिन आदिवासी इलाकों में कुपोषण और बीमारी से बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं, वहां अब बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार…
 03 October 2026
भोपाल, प्रदेश के सरकारी और निजी सेक्टर में काम करने वाले करीब 50 लाख श्रमिकों को एक अक्टूबर से 6 रुपए प्रतिदिन के मान से बढ़ा हुआ परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया…
 03 October 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े आउटसोर्स व्यवसायिक शिक्षकों को अब कोई नई कम्पनी सेवा से नहीं हटा पाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी करते…
 03 October 2026
भोपाल। शहर में नोटरी व्यवस्था को लेकर एक शिकायत ने निगरानी और नियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता अधिवक्ता लालचंद भारके का दावा है कि भोपाल में करीब…
 03 October 2026
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल में गोपालकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे भेल दशहरा मैदान में सबसे पहले पुलिस की…
Advt.