आउट होने पर चिढ़ाया, फील्डिंग के समय मारा कंधा... विराट कोहली ने शुभमन गिल को खूब किया परेशान

Updated on 29-04-2024 01:29 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखी हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी ने 201 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस के पावरप्ले में आउट होने के बाद विल जैक्स ने तूफानी बैटिंग की। विराट ने भी उनका साथ दिया और आरसीबी ने 16 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया। जैक्स ने 41 गेंदों पर शतक लगाया।


कोहली ने गिल को किया परेशान

इस मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच ब्रोमांस देखने को मिला। खासकर आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान कोहली गिल को बार बार परेशान कर रहे थे। गिल को फील्डिंग सेट करने के दौरान भी विराट लगातार छेड़ रहे थे। विराट ने हंसी-मजाक में कंधे से धक्का भी दिया। गिल ने कोहली की हरकतों के बीच अपना ध्यान बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन कभी-कभी मुस्कुराकर जवाब भी दिया।


डग आउट में भी नहीं छोड़ा

विराट कोहली ने सिर्फ मैदान के अंदर ही शुभमन गिल को परेशान नहीं किया। गुजरात टाइटंस की बैटिंग के दौरान भी विराट ने गिल के जमकर मजे लिए। जब शुभमन गिल आउट होने के बाद डगआउट में बैठे थे तो विराट वहीं फील्डिंग कर रहे थे। वहां भी विराट लगातार उनसे बात करते हुए चिढ़ा रहे थे। विराट ने 2008 में भारत के लिए डेब्यू किया था। गिल ने 2019 में पहला मैच खेला था। इसके बाद भी दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

विराट के सीजन में 500 रन पूरे

विराट कोहली के आईपीएल 2024 में 500 रन पूरे हो गए हैं। वह इस सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। 10 मैच में 71 की औसत और 147 की स्ट्राइक रेट से विराट ने 500 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने विल जैक्स के साथ 166 रनों की साझेदारी बनाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
​आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही खराब रहा। फ्रेंचाइजी नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन 14 लीग मैचों में से उसे सिर्फ 4 में जीत…
 18 May 2024
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्ग्ज और कोच रह चुके जस्टिन लैंगर ने भारती टीम के कोच बनने पर अपना बयान दिया है। लैंगर का मानना है कि भारत…
 18 May 2024
मुंबई: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा कोच मार्क बाउचर के बीच उनके भविष्य को लेकर बातचीत हुई। लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस…
 18 May 2024
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिंक पंड्या पर IPL के इस सीजन में तीन मैचों में स्लो ओवर-रेट के लिए शुक्रवार को एक मैच का बैन लगाया गया। यह फैसला शुक्रवार…
 17 May 2024
नई दिल्ली: भारत और आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर शेयर एक वीडियो में अपनी निजी जिंदगी और टीम के हालिया प्रदर्शन के बारे में…
 17 May 2024
कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन शरत कमल और मनिका बत्रा पेरिस ओलिंपिक के लिए छह सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम का नेतृत्व करेंगे। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) ने गुरुवार को टीम…
 17 May 2024
IPL में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की ओर से टॉम कोहलर-कैडमोर ने डेब्यू किया। वे डेब्यू मैच में अपने खेल से प्रभावित करने में तो ज्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन…
 17 May 2024
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66 वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट…
 17 May 2024
IPL-2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच गुरुवार को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। गुजरात का इस सीजन का यह आखिरी मैच था। पिछले दो IPL…
Advt.