चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान:चोटिल पैट कमिंस कप्तान; मैथ्यू शॉर्ट और आरोन हार्डी जैसे नए चेहरे

Updated on 13-01-2025 05:22 PM

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 19 फरवरी से शुरू होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

टीम में मैट शॉर्ट और आरोन हार्डी जैसे नए चेहरे शामिल हैं, दोनों को पहली बार किसी ICC इवेंट के लिए चुना गया है।

नाथन एलिस को BBL में प्रदर्शन का मिला फायदा

टीम का चयन सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि पाकिस्तान और यूएई में हो रहे टूर्नामेंट में टीम में संतुलन हो। BBL 14 के फाइनल में होबार्ट हरिकेंस को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले नाथन एलिस को टीम में जगह दी गई है। शॉर्ट, हार्डी और एलिस की तिकड़ी ने 14 महीने पहले वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम से डेविड वार्नर, कैमरन ग्रीन और सीन एबॉट की जगह ली है।

वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं ग्रीन पीठ की सर्जरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हैं।

चोटिल पैट कमिंस को ही कप्तानी की जिम्मेदारी 

टीम की कप्तानी पैट कमिंस को ही सौंपी गई है, हालांकि उनके टूर्नामेंट में खेलने को लेकर संशय है। कमिंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टखने में चोट लग गई थी। कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए श्रीलंका दौरे पर भी नहीं खेलेंगे। उनकी अनुपस्थिति में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ को टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप स्टेज का मैच पाकिस्तान में खेलेगा 

ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच पाकिस्तान में लाहौर और रावलपिंडी में खेलेगी। उसे ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में अफगानिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम शामिल है।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया केवल एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी

टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज और एन वनडे मैच के लिए श्रीलंका दौरे पर है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 10 फरवरी को समाप्त होगा। वहीं एकमात्र वनडे मैच 13 फरवरी को है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.