भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी के साथ हद रोमांटिक गाना रिलीज किया था, और अब नीलम गिरी के साथ धमाकेदार गाना लाए हैं। इस गाने के बोल हैं 'ठुमका ठुमका', जिसमें खेसारी के साथ नीलम भी हैं। नीलम और खेसारी ने ऐसे जोरदार ठुमके लगाए और डांस किया है कि फैंस भी मुरीद हो गए हैं।खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी का जलवा
'ठुमका ठुमका' गाने को खेसारी लाल यादव के अलावा खुशी कक्कड़ ने गाया है। लिरिक्स दीपक ब्याहट ने लिखे हैं और म्यूजिक संतोष राज ने दिया है। वहीं, वीडियो पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। गाने के बीट्स ऐसे हैं, जो किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देंगे। खेसारी और खुशी की आवाज के साथ-साथ नीलम गिरी के मदमस्त डांस और म्यूजिक ने इस गाने को एकदम अलग ही रंग में पेश किया है।फैंस हुए मुरीद, बोले-एकदम बवाल और जबरदस्त गाना
27 अप्रैल को रिलीज हुए 'ठुमका ठुमका' गाने को यूट्यूब पर अभी तक 840k व्यूज मिले हैं और भोजपुरी के फैंस के धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'वाह खेसारी भैया बैक टू बैक हिट गाने।' एक और कमेंट है, 'रियल ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव, बेस्ट सिंगर।' एक का कमेंट है, 'ये है भोजपुरिया ऑलराउंडर सिंगर।' एक ने लिखा है, 'एकदम बवाल और जबरदस्त गाना है।'
आकांक्षा पुरी संग गाना भी छाए, अभी तक 8.2 मिलियन व्यूज
एक हफ्ते पहले ही खेसारी ने आकांक्षा पुरी के साथ 'लईका नियन राजा करस' गाना रिलीज किया था, जो अभी भी यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने को 8 दिन में 8.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जिस तरह खेसारी के साथ अक्षरा सिंह, काजल राघवानी और नीलम गिरी की जोड़ी जमी, उसी तरह आजकल आकांक्षा पुरी के साथ भी खेसारी की जोड़ी कहर ढा रही है।
खेसारी लाल यादव का करियर
खेसारी लाल यादव ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, वहीं इससे एक साल पहले 2010 में एलबम 'माल भेटाई मेला' से म्यूजिक में करियर शुरू किया था। खेसारी कई हिंदी रियलिटी शोज भी कर चुके हैं, जिनमें 'बिग बॉस' और 'बैटलग्राउंड सीजन 2'भी शामिल हैं।