मोहन जोशी जिन्होंने 9 साल तक चलाया ट्रक, फिर फिल्म 'भूकंप' ने बदली किस्मत, एक गंभीर हादसा ने पलट दी जिंदगी

Updated on 04-09-2026 04:09 PM
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी का है। पर्दे पर ज्यादातर खलनायक के किरदारों में नजर आने वाले मोहन जोशी ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। कभी ऐसा भी दौर था जब वह अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते थे और आर्थिक परेशानियों के चलते खुद ट्रक चलाकर परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। करीब नौ साल तक ट्रक चलाने के बाद उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने उन्हें फिल्मों की दुनिया तक पहुंचा दिया।

मोहन जोशी का जन्म 4 सितंबर 1945 को बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता सेना में थे, जिसके चलते परिवार बाद में पुणे आकर बस गया। मोहन जोशी की पढ़ाई-लिखाई पुणे में ही हुई। कॉलेज के दिनों में ही उनका झुकाव थिएटर की तरफ बढ़ने लगा। उन्होंने कई नाटकों में काम किया और यहीं से अभिनय की बारीकियां सीखनी शुरू की।

उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों की तरफ कदम बढ़ाया

थिएटर में काम करने के दौरान उनके अंदर अभिनय का आत्मविश्वास बढ़ा। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों की तरफ कदम बढ़ाया। वह 'वास्तव: द रियलिटी' (1999), 'मृत्युदंड' (1997) और 'गुंडा' (1998) के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, अभिनय की दुनिया में आने से पहले उनकी जिंदगी बिल्कुल अलग थी।

मोहन जोशी ने करीब नौ साल तक ट्रक चलाया

फिल्मों में आने से पहले मोहन जोशी ने अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी शुरू की थी। उस समय आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, इसलिए कंपनी का काम संभालने के साथ वह खुद ट्रक चलाया करते थे। उन्होंने करीब नौ साल तक ट्रक चलाया। एक दिन ट्रक के साथ हुआ एक गंभीर हादसा उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आया। इस दुर्घटना के बाद उन्होंने ट्रक चलाने का काम छोड़ दिया और अपने एक दोस्त के कहने पर मुंबई का रुख किया।

बोलने का अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दमदार विलन बना दिया

मुंबई आने के बाद मोहन जोशी ने फिल्मों में काम करना शुरू किया। फिल्म 'भूकंप' ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। ज्यादातर फिल्मों में उन्हें विलन की भूमिका ही मिली। लेकिन मोहन जोशी ने इन किरदारों को कमजोरी नहीं बनने दिया। उनकी आवाज, बोलने का अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें ऐसा विलन बना दिया, जिसे देखकर दर्शकों को किरदार याद रह जाता था। देखते ही देखते वह फिल्म निर्माताओं की पसंद बन गए।

उन्होंने समय-समय पर कॉमेडी और कैरक्टर रोल भी किए

मोहन जोशी की पहचान सिर्फ विलन के किरदार तक सीमित नहीं रही। उन्होंने समय-समय पर कॉमेडी और कैरक्टर रोल में भी अपनी अभिनय क्षमता दिखाई। 'मृत्युदंड', 'यशवंत', 'गंगाजल', 'गर्व: प्राइड एंड ऑनर' और 'देऊल बंद' जैसी फिल्मों में उनके अलग-अलग रंग देखने को मिले।

सैकड़ों फिल्मों में अभिनय किया और कई भाषाओं में सिनेमा की

उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी और भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया। अपने लंबे करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में अभिनय किया और कई भाषाओं के सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। मोहन जोशी की अभिनय प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। मराठी फिल्म 'घरबाहेर' में उनके अभिनय के लिए उन्हें 47वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विशेष उल्लेख से सम्मानित किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 31 August 2026
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 101 करोड़ रुपये से…
 31 August 2026
सोनम वांगचुक जब जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, तो आमिर खान ने उनसे इसे खत्म करने की गुजारिश की थी, और साथ ही दावा किया था कि जब…
 31 August 2026
टीवी के प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल 'रामायण' में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हैं। इस वक्त उनका…
 31 August 2026
जबसे यश की 'टॉक्‍स‍िक' रिलीज हुई है, फिल्‍म को लेकर नेगेटिव रिव्‍यूज की बाढ़ आ गई है। KGF फेम यश की कमबैक फिल्‍म की खूब आलोचना हो रही है, जिसका…
 29 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी…
 29 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
Advt.