Bigg Boss 20 के सेट से सलमान खान ने शेयर की अपनी 4 तस्वीरें, पपाराजी पर भड़के, कहा- यह मेरा काम नहीं है

Updated on 05-09-2026 05:01 PM
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान रियलिटी शो 'बिग-बॉस-20' में होस्ट के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं, जिसके लिए शूटिंग शुरू दी है। इस दौरान एक्टर पपाराजी से थोड़े नाराज नजर आए। शूटिंग के लिए एक्टर काउबॉय लुक में सेट पर पहुंचे थे। शो में जाने से पहले उन्होंने पपाराजी के कैमरों के सामने पोज दिए और स्टेज से दूरी बनाने का निर्देश भी दिया। इसी के साथ सलमान खान ने इस शो के अंदर से पोज देते हुए अपनी 4 लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं।

हालांकि, उन्हें किस बात ने उकसाया यह साफ नहीं है। सेट परसलमान खान काउबॉय लुक में नजर आए। उन्होंने गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन वेस्ट पहनी थी। इस लुक को उन्होंने डेनिम, सिल्वर बेल्ट और अपने ट्रेडमार्क फिरोजी ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। सोलो पोज देने के बाद एक्टर ने पपाराजी के कहने पर उनके साथ भी फोटो खिंचवाई।

सलमान गुस्से में बोले- मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं

हालांकि उसी दौरान पपाराजी पर भड़कते हुए भी नजर आए। सोशल मीडिया पर नजर आ रहे वीडियो में वो कहते नजर आ रहे, 'यह मेरा काम नहीं है और मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।'

एक्टर चिढ़े हुए दिखे और कहा- फोटो, फोटो, फोटो

क्लिप के आखिर में, जब पपाराजी उनसे पोज देने के लिए कहते रहे, तो एक्टर चिढ़े हुए दिखे और उन्होंने उसी दौरान कहा, 'फोटो, फोटो, फोटो।'बिग बॉस के नए सीजन की बात करें तो, यह हिंदी रियलिटी शो का 20वां एडिशन है, जिसमें सलमान होस्ट के तौर पर वापस आ रहे हैं। सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है।

सीजन 4 के होस्ट बनने के बाद से ही 'बिग बॉस'

यहां ये भी बता दें कि सलमान 2010 में अमिताभ बच्चन की जगह सीजन 4 के होस्ट बनने के बाद से ही 'बिग बॉस' का चेहरा रहे हैं।

सबसे पॉप्युलर और लंबे समय तक रहने वाले होस्ट

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सबसे पॉप्युलर और लंबे समय तक रहने वाले होस्ट सलमान खान हैं, जो इस सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान लगातार इस शो का मुख्य चेहरा बने हुए हैं, हालांकि बीच में संजय दत्त(सीजन 5), फराह खान ने भी बतौर होस्ट शो को सपोर्ट किया है।

इस बार घर में दो नए और मिस्टीरियस कमरे

'बिग बॉस' में कई कंटेस्टेंट एक विशेष रूप से बनाए गए घर में बिना किसी बाहरी संपर्क के एक साथ रहते हैं। घर के अंदर सभी गतिविधियां कैमरों की लगातार निगरानी में होती हैं। हाल ही में इस घर के अंदर की झलकियां सामने आई हैं। बताया गया है कि इस बार घर में दो नए और मिस्टीरियस कमरे बनाए गए हैं, जिसे गेम में बड़े ट्विस्ट लाने के मदसद से रेडी किया गया है।

चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पूरे घर में 104 कैमरे

'बिग बॉस 20' घर के डिजाइन की बात करें तो इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि एक इंसान के अंदर छिपे कई चेहरों को दिखाया जा सके। वहीं घर के भीतर दीवारों पर बिग बॉस की कई आंखें लगी हैं जो यह बताती हैं कि यहां कुछ भी छिपा नहीं है। घर के अंदर शानदार गार्डन एरिया है जहां इस बार शार्क थीम पर बना स्विमिंग पूल है। इसके अलावा बाथरूम के बाहर पहरा देता एक गोरिल्ला और शतरंज के मोहरों के साथ ऑक्टोपस जैसी अनोखी कलाकृतियां भी नजर आई हैं। वहीं घर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पूरे घर में 104 कैमरे लगाए गए हैं और सभी कंटेस्टेंट्स के लिए इस बार एक कॉमन बेडरूम रखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
 31 August 2026
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 101 करोड़ रुपये से…
Advt.