कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर का रिश्ता पक्का! एक्ट्रेस का बर्थडे रील वीडियो देख फैंस बोले- बधाई हो

Updated on 18-09-2026 12:50 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल के बर्थडे पर जिस तरह कोंकणा ने सोशल मीडिया पर दोनों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, इंटरनेट की दुनिया अब यह मान रही है कि 46 साल की एक्‍ट्रेस को 40 साल के अमोल में अपना प्‍यार मिल गया है। फैंस इसको लेकर खुश भी हैं, क्‍योंकि 2020 में रणवीर शौरी से तलाक के बाद से ही कोंकणा सिंगल हैं।

अमोल पराशर का गुरुवार 17 सितंबर को जन्‍मदिन था। इसी खास मौके पर कोंकणा ने यह वीडि‍यो शेयर किया है। मजेदार बात यह है कि आम यूजर्स के साथ ही इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। हालांकि, कोंकणा या अमोल ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन फैंस वीडियो को दोनों के रिश्ते के 'हार्ड लॉन्च' के तौर पर देख रहे हैं।

अमोल पराशर के बर्थडे पर कोंकणा सेन ने शेयर किया खास वीडियो

कोंकणा ने इंस्टाग्राम पर अमोल के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब उसका जन्मदिन हो लेकिन वह कुछ भी नहीं करना चाहता हो।' वीडियो में दोनों एक्टर्स साथ नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में एक जोशीला गाना बज रहा है। कोंकणा अमोल का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अलग-अलग आइडिया देती दिखाई देती हैं, लेकिन अमोल हर आइडिया को ठुकराते नजर आते हैं। उनकी यह मजेदार नोकझोंक वीडियो को और भी दिलचस्प बना देती है। वीडियो के बाद कोंकणा ने अमोल को सिंपल तरीके से बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'HBD AP'.

सेलेब्स ने भी पोस्ट पर किया रिएक्ट

कोंकणा की इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने कमेंट किए। कुशा कपिला ने लिखा, 'हैप्पीएस्ट बर्थडे अमोल और यह रील बहुत ही जबरदस्त है।' सुरभि ज्योति ने वीडियो को 'शानदार' बताया, वहीं तिलोत्तमा शोम ने 'हाहाहा' लिखकर अपना रिएक्शन दिया। हालांकि, फैंस का ध्यान वीडियो से ज्यादा दोनों की बॉन्डिंग पर गया। कई यूजर्स ने इसे कोंकणा और अमोल के रिश्ते का संभावित 'हार्ड लॉन्च' बताया। एक फैन ने कमेंट किया, 'आखिरकार हार्ड लॉन्च।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'OMG, दोनों क्यूट लोग एक ही फ्रेम में।' एक अन्य फैन ने कहा, 'दोनों के रिश्ते का हार्ड लॉन्च हो गया।'

2025 से लगातार चर्चा में है दोनों का रिश्ता

कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर के लिंक-अप की खबरें 2025 से ही चर्चा में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं। यह चर्चा उस वक्त भी तेज हुई थी जब दोनों अमोल की वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय 2' की स्क्रीनिंग में साथ नजर आए थे। दोनों इससे पहले 2019 में आई फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में भी साथ काम कर चुके हैं।

रिश्ते की खबरों पर क्या बोले थे अमोल पराशर?

अमोल पराशर पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर बात कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने कोंकणा सेन शर्मा के साथ अपने रिश्ते की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक पुराने इंटरव्यू में अमोल ने कहा था कि अब उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सामने आने वाली हर खबर पर रिएक्ट करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, 'किसी ने मुझसे पूछा नहीं। इसके बजाय, हर कोई अपने अंदाजे लगाने लगा। पहले, मैं हर खबर पर रिएक्ट करता था, लेकिन अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है। अगर कोई बात है और मैं उसे शेयर करना चाहता हूं, तो मैं खुद उसे सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।'

'हर रिश्ते का नाम बताना जरूरी नहीं'

अमोल ने यह भी कहा था कि उन्हें अपनी जिंदगी में मौजूद हर रिश्ते को कोई नाम देने की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा, 'देखिए, जिंदगी में लोग होते हैं। किसी से आप क्लोज होते हैं, और किसी से आप ज्यादा क्लोज होते हैं। हर रिश्ते का नाम बताना जरूरी नहीं है, आप खुश, सामने वाला खुश और घरवाले खुश, बस!' अब कोंकणा के इस नए वीडियो के बाद एक बार फिर दोनों की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कोंकणा सेन शर्मा की शादी, तलाक, बेटा और जेंडर-न्‍यूट्रल

कोंकणा सेन शर्मा ने 2007 में एक्टर और को-स्टार रणवीर शौरी को डेट करना शुरू किया था। इस जोड़े ने 3 सितंबर 2010 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसके बाद 15 मार्च 2011 को एक्‍ट्रेस ने अपने पहले बच्चे हारून शौरी को जन्म दिया। हालांकि, इसके 4 साल बाद कोंकणा और रणवीर ने सितंबर 2015 में अपने अलग होने की घोषणा की। वह बेटे की कस्टडी शेयर करते हैं। इस जोड़े का आखिरकार 13 अगस्त 2020 को तलाक हो गया।

इसके दो साल बाद मार्च 2022 में कोंकणा ने खुद को जेंडर-न्यूट्रल बताया और कहा, 'मैं खुद को एक महिला के तौर पर नहीं देखती। मैं खुद को पूरी तरह से न्यूट्रल मानती हूं। जेंडर एक सिखाया गया कॉन्सेप्ट है, जिससे मैं खुद को नहीं जोड़ती।'

कोंकणा सेन शर्मा के हालिया प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो कोंकणा सेन शर्मा हाल के समय में कई अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं। 2025 में वह 'सर्च: द नैना मर्डर केस' और 'मेट्रो इन दिनों' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं। इसके अलावा उनकी हालिया फिल्मोग्राफी में 'Accused' और 'Lust Stories 3' भी शामिल हैं। अलग-अलग जॉनर के इन प्रोजेक्ट्स में कोंकणा ने अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाए रखी है।

अमोल पराशर के हालिया प्रोजेक्ट्स

वहीं, अमोल पराशर भी लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिव हैं। हाल ही में वह 'ग्राम चिकित्सालय 2' में डॉ. प्रभात के किरदार में नजर आए, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। इससे पहले वह 'Sweet Dreams' में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा 'Kull: The Legacy of the Raisingghs' भी उनके हालिया प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
Advt.