जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मिले आमिर खान, हाथ जोड़े फिर गले मिले, पैप्‍स ने पूछा- कुछ नया आने वाला है?

Updated on 18-09-2026 12:44 PM
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज जी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं। कयास लगने लगे है कि आमिर खान कहीं कोई नया प्रोजेक्‍ट तो लेकर नहीं आ रहे हैं! महाराज जी ने इसी दौरान मुंबई के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की।

आमिर खान एक तरफ जहां गणेश उत्‍सव के दौरान तस्वीरों और वीडियोज से ध्यान खींच रहे हैं, वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म 'ललकारा' को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म में आमिर एक बार फिर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ काम करते नजर आएंगे। यानी 'लगान' की जोड़ी फिर साथ होगी।

आमिर खान ने महाराज जी की मुलाकात, टीम ने लिखा खास केप्शन

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज जी की टीम ने आमिर खान के साथ मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'जब अध्यात्म और सिनेमा जगत की दो प्रमुख हस्तियां एक साथ आएं।' तस्वीरों में आमिर खान हल्के नीले और सफेद रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल वाले काले ट्राउजर कैरी किए हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं।

आमिर खान ने महाराज जी को लगाया गले

मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें आमिर खान उत्साह के साथ जगद्गुरु महाराज जी की ओर आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया और फिर आमिर ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद आमिर को महाराज जी के साथ उनकी कार तक जाते हुए देखा गया। कार के पास पहुंचने के बाद आमिर ने हाथ जोड़कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान दोनों के बीच काफी गर्मजोशी देखने को मिली।

पपराजी ने भी पूछा- 'कुछ कार्यक्रम है?'

मुलाकात के दौरान वहां मौजूद एक पपराजी ने जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज जी से सवाल करते हुए पूछा, 'क्या होने वाला है? कुछ कार्यक्रम है?' आमिर और जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज जी की यह पहली मुलाकात बताई जा रही है। इससे पहले दोनों की मुलाकात के दौरान महाराज जी ने आमिर से अपनी फिल्मों के जरिए धर्म का प्रचार करने को कहा था।

देवेंद्र फडणवीस से भी मिले जगद्गुरु महाराज

जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज जी ने मुंबई के सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की। उनसे मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मराठी में लिखा, 'पूज्य जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्यजी महाराज ने गणेशोत्सव के अवसर पर आज मुंबई स्थित वर्षा सरकार आवास पर भेंट दी। इस अवसर पर उनका हार्दिक स्वागत किया गया। उन्हें श्री गणपति बप्पा के श्रद्धापूर्व दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।'

वर्क फ्रंट पर आमिर खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर आशुतोष गोवारिकर की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'ललकारा' के लिए एक और बड़े शारीरिक बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट की कहानी पर आधारित होगी 'ललकारा'

'ललकारा' को पीयूष गुप्ता और नीरज सिंह ने लिखा है और फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट की दुनिया पर आधारित बताई जा रही है। हालांकि फिल्म की पूरी कहानी को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें प्रतिद्वंद्विता, दोस्ती और देशभक्ति जैसे पहलुओं को दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट से जुड़े शुरुआती दौर के लोगों में से एक के अनुभवों के जरिए विभाजन के बाद के हालात को भी दिखाएगी।

'लगान' के बाद फिर साथ आएंगे आमिर और आशुतोष गोवारिकर

इस प्रोजेक्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर के दोबारा साथ काम करने की है। दोनों की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'लगान' साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर ने भुवन का किरदार निभाया था, जो कौलोनियल शासन के दौरान ब्रिटिश अधिकारियों को चुनौती देने के लिए एक क्रिकेट टीम तैयार करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
Advt.