'हनुमान अंश' ने 42वें दिन छुड़ाए छक्‍के, 6 हफ्तों में 12069% मुनाफा, Mirzapur हिट, 'हैवान' डिजास्‍टर

Updated on 18-09-2026 12:49 PM
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की जादुई कमाई के आगे 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हैवान' बेबस नजर आए हैं। गुरुवार को डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन के बनी इस फिल्‍म ने अपना छठा हफ्ता पूरा कर लिया है। हालांकि, 5वें हफ्ते के मुकाबले छठे हफ्ते में देश में कमाई 11.08% गिरी है, लेकिन बावजूद इसके 'महाराज जी' की फिल्‍म ने 'मिर्जापुर द मूवी' और नई रिलीज 'हैवान' के छक्‍के छुड़ा दिए हैं। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म जहां देश में लागत के मुकाबले 12069% अध‍िक मुनाफा कमा चुकी है, वहीं वर्ल्‍डवाइड ₹309 करोड़ के पार पहुंच गई है।

शुक्रवार, 18 सितंबर को बॉक्‍स ऑफिस पर दो नई फिल्‍में करीना कपूर, पृथ्‍वीराज सुकुमारन की 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' रिलीज हो रही है। लेकिन 'हनुमान अंश' जिस तरह से कल्‍ट ब्‍लॉकबस्‍टर बनकर उभरी है, इस पर इनका कोई असर नहीं होने वाला। अपने छठे हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने नई रिलीज 'हैवान' से 714.72% अध‍िक कमाते हुए ₹80.25 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि इसके सामने 'मिर्जापुद द मूवी' अपनी पॉपुलैरिटी के बावजूद दूसरे हफ्ते में ₹54.75 करोड़ का नेट बिजनस ही कर पाई। डिजास्‍टर साबित हो चुकी 'हैवान' अपने पहले हफ्ते में ₹9.85 करोड़ का कारोबार ही कर सकी है।

'हनुमान अंश' की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, शोभ‍िनव सत्‍य स्‍टारर 'हनुमान अंश' ने गुरुवार को 42वें दिन देश में 9160 शोज से ₹6.25 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹287.40 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹243.38 करोड़ हो गया है। यह भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, यह शुक्रवार या शनिवार को देश में ₹250 करोड़ के पार चली जाएगी। खास बात यह है कि नई रिलीज 'दायरा' या 'वाइब' से 'हनुमान अंश' को बहुत फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है, ऐसे में बहुत आश्‍चर्य नहीं होगा यदि फिल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर भी 300 करोड़ के पार पहुंच जाए।

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्‍डवाइड

नीम करोली बाबा की भक्‍त‍ि की शक्‍त‍ि विदेशों में भी बढ़-चढ़कर असर दिखा रही है। यह फिल्म बीते 11 सितंबर को विदेशों में रिलीज हुई है। गुरुवार को इसने ओवरसीज मार्केट में भी ₹1.50 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है। जबकि महज 7 दिनों में इसने व‍िदेशों में कुल ₹21.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इस तरह और दुनिया मिलाकर 'हनुमान अंश' ने वर्ल्‍डवाइड ₹309.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

'मिर्जापुर मूवी' कलेक्शन

दूसरी ओर, गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी 'मिर्जापुर द मूवी' ने 14वें दिन देश में 6926 शोज से ₹3.75 करोड़ की नेट कमाई की है। पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल, दिव्‍येंदु स्‍टारर इस फिल्‍म ने इसी के साथ दो हफ्तों में भारत में कुल ₹242.14 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹203.20 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म का प्रोडक्‍शन बजट ₹80 करोड़ से ₹90 करोड़ बताया जा रहा है, जिस लिहाज से यह भी हिट साबित हुई है।

'मिर्जापुर मूवी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन

OTT पर वेब सीरीज के रूप में बंपर हिट होने के बाद बड़े पर्दे पर आई 'मिर्जापुर' अभी भी मजबूत स्‍थ‍ित‍ि में है। बस कह सकते हैं कि 'हनुमान अंश' की चमत्‍कारिक सफलता के बीच इसकी टाइमिंग थोड़ी गड़बड़ हो गई है। बहरहाल, विदेशों में भी फिल्‍म ने 14वें दिनों में ₹49.75 करोड़ का ग्रॉस बिजनस कर लिया है। जबकि देश और दुनिया मिलाकर 'मिर्जापुद द मूवी' ने वर्ल्‍डवाइड ₹291.89 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

'हैवान' मूवी बॉक्‍स ऑफिस: डिजास्‍टर

इन दोनों के अलावा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' पहले हफ्ते में डिजास्‍टर साबित हुई है। प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में करीब ₹140 के बजट में बनी यह फिल्‍म 7 दिन में देश में महज ₹11.76 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹9.85 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर पाई है। गुरुवार को 7वें दिन 'हैवान' ने ₹55 लाख कमाए हैं। विदेशों में पहले हफ्ते में ₹3.35 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है। जबकि देश और दुनिया मिलाकर इसने वर्ल्‍डवाइड ₹15.11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
Advt.