‘मालगुडी डेज’, KGF से ‘अंकुर’ तक: अनंत नाग के 53 साल, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाएंगे एक्टर, जानिए कौन!

Updated on 17-09-2026 01:07 PM
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान अलग-अलग भाषाओं में पांच दशकों से ज़्यादा समय तक किए गए उनके काम के लिए ये सम्मान दिया जा रहा है।

78 वर्षीय अभिनेता को 22 सितंबर, 2026 को गुजरात के केवड़िया में होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारत के सिनेमा जगत के इस सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें 2025 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। इस सम्मान की घोषणा करते हुए सरकार ने कहा कि नाग का फिल्मी सफर 'कलाकारों की कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है और इसने देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है।'

‘संकल्प’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत

उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर चुना गया था। नाग ने कन्नड़ फिल्म ‘संकल्प’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और ‘अंकुर’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

इंडस्ट्री में 53 साल पूरे

2023 में अपने करियर के 50 साल पूरे करने वाले नाग ने कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, मलयालम, तमिल और मराठी भाषाओं में 300 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया। उनके टेलीविजन के काम में ‘मालगुडी डेज’ भी शामिल है, जिसने अलग-अलग तरह के किरदारों और भाषाओं वाले उनके शानदार करियर में एक और आयाम जोड़ा।

इन पुरस्कारों से नवाजे गए अनंत नाग

उन्हें पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड और पांच कर्नाटक राज्य सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिले हैं, साथ ही कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार और राज्य का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला है। नाग का सार्वजनिक जीवन पर्दे तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने 1988 से 1994 तक कर्नाटक विधान परिषद और 1994 से 1999 तक विधानसभा में सेवा की। विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बैंगलोर शहर के विकास के लिए राज्य मंत्री के रूप में काम किया।

क्यों दिया जाता है दादा साहब फाल्के पुरस्कार?

1969 में शुरू हुए दादा साहब फाल्के पुरस्कार (जिसकी पहली प्राप्तकर्ता देविका रानी थीं) से भारतीय सिनेमा के विकास और उन्नति में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार उस फिल्म निर्माता की याद में दिया जाता है जिन्होंने 1913 में भारत की पहली फुल-लेंथ फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ का निर्देशन किया था। इस पुरस्कार में स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 10 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
Advt.