भारती सिंह का प्रेग्नेंसी में एक नर्स जैसे पूरी तरह ख्याल रखते हैं हर्ष

Updated on 24-02-2022 06:29 PM

मुंबई। लोगों को हंसाकर लोटपोट कर देने वालीं भारती सिंह जल्दी ही पहली बार मम्मी बनने जा रही हैं। अभी प्रेग्नेंसी पीरियड को वह जमकर एंजॉय कर रही हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अप्रैल में मम्मी-पापा बनने वाले हैं। सात महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजदू वह रिएलिटी शो हुनरबाज: देश की शान में दिखाई दे रही हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस के साथ इस दौरान होने वाली क्रेविंग के बारे में बात की। भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हुनरबाज: देश की शान के सेट से वह फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बातचीत में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पति हर्ष लिंबाचिया कैसे उनकी रात दिन सेवा एक नर्स की तरह कर रहे हैं।

  मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया कि हर्ष इस समय मेरी नर्स की तरह है, जो मेरे लिए पानी गर्म करता है और पीठ में दर्द होने पर उसे दबाता भी है। उन्होंने कहा कि ये अनुभव ऐसा है, जिसको शायद ही शब्दों में पिरोया जा सके। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग्स को लेकर भी उन्होंने बात की और बताया कि आखिर क्या इस दौरान उनको खाने का मन करता है।

भारती ने कहा कि उन्हें कभी पनीर या दूध का शौक नहीं रहा है, लेकिन इन दिनों उन्हें यह सब आधी रात को खाने का मन करता है। जब रात में छोले-भठूरे या पनीर खाने का मन होता है तो हर्ष फूड एप्स पर सर्च करता है कि घर तक खाना पहुंचा जाए। भारती सिंह इन दिनों को खुद को फिट रखने के लिए जमकर योगा कर रही हैं, जिससे डिलीवरी के टाइम पर कोई परेशानी हो और डिलीवरी नॉर्मल हो जाए। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ऑपरेशन से डर लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
अंकिता लोखंडे तो टीवी की जानी-मानी स्टार हैं हीं। फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब उनके पति विक्की जैन, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। कोयला की खदान…
 29 April 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां हर हिंदुस्‍तानी के खून में उबाल है, वहीं पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान के दहशत का यह खेल अब उस पर भारी पड़ रहा…
 29 April 2025
जूनियर एनटीआर और KGF फेम डायरेक्‍टर प्रशांत नील की फिल्म का टाइटल भले ही अभी तक तय नहीं हुआ हो, लेकिन NTRNeel की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।…
 29 April 2025
बॉलिवुड को 'यायी रे, यारी रे' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' और 'जुम्मे की रात' तक जैसे अनेकों डांस नंबर्स से समृद्ध करने वाले कोरियोग्राफर-डायरेक्टर अहमद खान तमाम सुपरस्टार्स को…
 29 April 2025
मौनी रॉय जितनी कमाल की एक्टिंग करती हैं, उतनी ही दमदार डांसर भी हैं। वह कई फिल्मों और डांस शोज से लेकर रियलिटी शोज में अपने डांस का जलवा दिखा…
 29 April 2025
साल 2025 के पहले चार महीनों में बॉलीवुड की 'छावा' को छोड़कर और कोई भी फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता हासिल नहीं कर पाई। यहां तक कि सलमान खान…
 29 April 2025
सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'केसरी वीर' का ट्रेलर आज धूमधाम से लॉन्च किया गया। ये फिल्म सोमनाथ मंदिर और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए तुगलक साम्राज्य के खिलाफ…
 28 April 2025
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने जुहू, मुंबई वाले शानदार अपार्टमेंट का लीज रिन्यू कर लिया है। इसका मतलब है कि वह अगले तीन साल तक इसी घर में रहेंगे।…
 28 April 2025
डायरेक्‍टर करण सिंह त्यागी इन दिनों अपनी फिल्‍म 'केसरी: चैप्‍टर 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो जलियांवाला बाग कांड के बाद की ऐतिहासिक कहानी…
Advt.