हार्वर्ड से लॉ करने वाले करण सिंह त्‍यागी कैसे बने 'केसरी 2' के डायरेक्‍टर, कहा- सोशल मीडिया टॉक्सिक

Updated on 28-04-2025 06:46 PM
डायरेक्‍टर करण सिंह त्यागी इन दिनों अपनी फिल्‍म 'केसरी: चैप्‍टर 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो जलियांवाला बाग कांड के बाद की ऐतिहासिक कहानी कहती है। करण सिंह त्‍यागी के लिए 'जाना था जापान पहुंच गए चीन' वाली कहावत सच साबित होती है। वकालत करने वाले करण को फिल्मों के प्रति उनका जुनून बॉलीवुड में ले आया। वह पहली बार निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। फिल्‍म की तारीफ भी हो रही है। नवभारत टाइम्‍स से खास बातचीत में डायरेक्‍टर ने कानून की धाराओं में गोते लगाने के बाद फिल्‍मी दुनिया में कदम रखने की अपनी पूरी कहानी बयान की है। पढ़‍िए, ये एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू-

आप एक वकील थे, तो वकालत करते-करते आप बॉलीवुड में निर्देशन के क्षेत्र में कैसे आ गए?

- मैं एक बेहद ही मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता हूं। मेरा जन्म मेरठ में हुआ था और जब मैं दो साल का था, तब पिताजी के ट्रासंफर के बाद मैं मुंबई आ गया गया। मेरे पिता सीबीआई में थे और मैं एक ऐसे मिडल क्लास परिवार से था, जहां एजुकेशन को बहुत महत्व दिया जाता है। मम्मी-पापा का मानना था कि मैं एक बड़ी डिग्री हासिल करूं। यही वजह थी कि हार्वर्ड लॉ स्कूल से मैंने कानून की किताबें पढ़ीं। मैंने पेरिस के एक लॉ फर्म में दो साल तक नौकरी की, उसके बाद न्यूयॉर्क के इंटरनैशनल लॉ फर्म में ढाई साल तक काम करता रहा। मगर इतना काम करने के बाद मुझे लगा कि मैं अपने पहले प्यार यानी बॉलीवुड में किस्मत आजमा सकता हूं।
मैं आपको बता दूं कि बचपन से ही फिल्मों का जुनूनी रहा हूं। हमारे घर में थिएटर में जाकर फिल्में देखने एक रिलिजन की तरह था। हर शुक्रवार को हम नाइट शो में फिल्में देखने जाया करते थे। उस जमाने की ऐसी कोई हिंदी फिल्म नहीं है, जो हमने न देखी हों। मेरे मम्मी-पापा बताते हैं कि जब मैं महज एक साल का था, तब मैंने अपने मम्मी-पापा की गोद में पहली फिल्म देखी थी 'मेरी जंग' और वो भी एक कोर्ट रूम ड्रामा है। मेरे पिताजी ने मुझे दिलीप कुमार साहब की बहुत सारी फिल्में दिखाई हैं। सुभाष घई की 'कर्मा', राजकुमार संतोषी की 'घातक', 'घायल', 'दामिनी', अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर', अक्षय सर (अक्षय कुमार) की 'खिलाड़ी' जैसी कई फिल्में देखना मेरी दिनचर्या में शामिल था।
जब मैं बॉस्टन के लॉ स्कूल में पढ़ रहा था, तब 'माय नेम इज खान' रिलीज हुई थी और मैं बर्फीली शाम को ढाई किलोमीटर का सफर तय करके वहां के एक थिएटर में फिल्म देखने गया था। तो फिल्में देखना ही मेरी ट्रेनिंग थी। मैं किसी भी फिल्म स्कूल में नहीं गया। मैं फिल्म जर्नलिस्ट के इंटरव्यू और फिल्म मेकिंग के विडियोज देखकर सीखता था। फिर एक दिन मैंने अपनी लॉ फार्म से एक साल का गैप लिया और मुंबई किस्मत आजमाने आ गया। यहां किस्मत ने मेरा साथ दिया और मैं बॉलीवुड का हिस्सा बन गया।

आपकी फिल्म 'केसरी 2' की बात करूं, तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीरे-धीरे ग्रो कर रहा है, मगर एक साल की एक तिमाही बीत जाने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्में नहीं चल रही हैं?

- सच कहूं तो हमारी फिल्म अब फिल्म नहीं रही, एक मूवमेंट बन गई है। यह लोगों को काफी कनेक्ट कर रही है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये ग्रो ही करेगी। मेरे पास हैदराबाद जैसे शहर के कई वीडियोज आए हैं, जहां सिनेमाघरों में लोग इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

हाल ही में जलियांवाला बाग के नरसंहार को अंजाम देने वाले जनरल डायर की परपोती का एक विडियो काफी वायरल हुआ, जहां वे जालियांवाला बाग में मारे जाने वाले लोगों को लुटेरा कह रही हैं, इस पर क्या कहना चाहेंगे?

- देखिए, फिल्म का मूल जो है, वो है जलियांवाला बाग कांड के नरसंहार के बाद ब्रिटिश गवर्मेंट ने अपनी पूरी जान लगा दी थी इस नृशंस हत्याकांड के आरोपी जनरल डायर को बचाने में। एक झूठा नैरेटिव फैलाया गया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड में जो बच्चे, बूढ़े और जवान मारे गए, वो आतंकवादी थे। जबकि वे लोग बैसाखी के दिन इकट्ठा हुए थे। उन्होंने ये झूठ पूरी दुनिया में फैलाया और अगर वकील सी. शंकरन नायर नहीं होते और वे केस नहीं लड़ते, तो जलियांवाला बाग का सच कभी दुनिया के सामने नहीं आता। जनरल डायर की परपोती का जो विडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रही हैं कि जलियांवाला बाग में मारे जाने वाले सभी लुटेरे थे, हम उसी नैरेटिव को खत्म करके लोगों को सच्‍चाई बताना चाहते हैं। इतना बड़ा जो क्राइम हुआ, वह एक देश ने दूसरे देश के साथ किया। हम चाहते थे कि हम उन्हें इस अन्याय के खिलाफ जिम्मेदार ठहराएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.