'हम तब तक ही सहते हैं जब तक हमें उकसाया नहीं जाता', पहलगाम अटैक पर फिर बोले सुनील शेट्टी

Updated on 29-04-2025 04:36 PM
सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'केसरी वीर' का ट्रेलर आज धूमधाम से लॉन्च किया गया। ये फिल्म सोमनाथ मंदिर और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़ने वाले हमीरजी गोहिल की वीरता की कहानी है। इसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सुनील शेट्टी ने एक बार फिर से हाल ही में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम में हुए आतंकी अटैक को लेकर बातें कीं।
इस फिल्म में तुगलकों से देश, धर्म और आस्था की रक्षा की कहानी है। याद दिला दें कि हाल ही में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों में केवल पुरुष पर्यटकों से नाम और धर्म पूछा और हिन्दुओं को गोली मार दी। इस वक्त पूरा देश इस दर्द की आग में जल रहा है। अब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर एक्टर से इसी मुद्दे को लेकर सवाल पूछा गया।

'हम चुप तब तक ही रहते हैं जब तक हमें उकसाया नहीं जाता'

सुनील शेट्टी ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, 'हम चुप तब तक ही रहते हैं जब तक हमें उकसाया नहीं जाता। सबकुछ सह लेते हैं, जब तक कि हमें उकसाया नहीं जाता है। किसी भी हाल में, सरकार कमाल का काम कर रही है, कश्मीर में कमाल का काम हो रहा है.., 370 लागू हुआ और उसके बाद प्रोग्रेस हो रहा है और कुछ लोग चाहते हैं कि वो प्रोग्रेस न हो। तो ये फिल्म भी वही मेसेज देता है कि एकजुट होकर रहना चाहिए। एक होकर रहना चाहिए और भारतवासी हमें पहले रहना चाहिए। तो हर हर महादेव के साथ मैं कहूंगा कि भारत माता की जय।

'सोमनाथ मंदिर को कितनी बार इनलोगों ने लूटने की कोशिश की'

उन्होंने आगे इस फिल्म को लेकर कहा, 'एक होकर जुट के रहना...मैं कहूंगा कि यकीनन ये फिल्म हमीर गोहिल की कहानी कहती है, सोमनाथ मंदिर को कितनी बार इनलोगों ने लूटने की कोशिश की लेकिन कभी लूट नहीं पाए। हजारों के तादाद में वो लोग आए और हमीर के पास कुछ सौ, दो सौ, तीन सौ लोग थे।'

पहलगाम अटैक पर बोले थे सुनील शेट्टी

हाल ही में सुनील शेट्टी ने इस हमले के खिलाफ देश के नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा था, 'हमें नागरिक की तरफ से एक ही करना है, हमें ये फैसला लेना है कि आज से हमारी अगली छुट्टी जो होगी, वो कश्मीर में ही होगी और कहीं नहीं होगी। उनको ये दिखाना है कि हमें डर नहीं है, और वाकई में डर नहीं है।'

'मेरी फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज़ न होने दें'

बताते चलें कि प्रिंस धीमान निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म 'केसरी वीर' में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय के अलावा सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता हैं कानू चौहान। ये फिल्म 16 मई 2025 को रिलीज हो रही है। 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में कनु चौहान ने कहा था, 'मैंने अपने विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स को निर्देश दिया है कि वे किसी भी कीमत पर मेरी फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज़ न होने दें। मैं नहीं चाहता कि मेरी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज़ हो।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.