पुनः 19 मवेशी सड़कों से उठाकर पहुंचाए गए कांजीघर व गोठान

Updated on 31-07-2020 06:50 PM
कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा रोका-छेका अभियान के तहत शहर की सड़कों पर आवारा रूप से विचरण करने वाले मवेशियों को पकड़कर कांजीघर व गोठान पहुँचाने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में पुनः 19 और मवेशियों को सड़कों से काऊकेचर वाहन के माध्यम से उठाकर कांजीघर व गोठान पहुँचाया गया।
शहर की सड़कों पर स्वच्छंद रूप से विचरण करने वाले मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनती है तथा आवागमन करने वाले लागों को अनावश्यक परेशानी होती है। इन आवारा पशुओं को सड़कों से उठाकर उन्हें सुरक्षित रूप से कांजीघर व गोठान पहुँचाने का कार्य निगम अमले द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 और मवेशियों को सड़कों से उठाकर सुरक्षित कांजीघर पहुंचाया गया। 22 जुलाई को रात्रि के समय चलाए गए अभियान में चेकपोस्ट, लालघाट, परसाभांठा आदि क्षेत्र से 14 मवेशी सड़कों से उठाकर बालको कांजीहाउस पहुंचाएं गए, वहीं 23 जुलाई को दिन के समय बुधवारी क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया, जिसमें 05 मवेशियों को सड़कों से काऊकेचर के माध्यम से उठाकर उन्हें सुरक्षित गोठान पहुंचाया गया, यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।  
पशुपालकों से अपील:- महापौर राजकिशोर प्रसाद ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रान्तर्गत समस्त खटाल संचालकों, पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना पालतू दुधारू पशु या अन्य मवेशियों को मुख्य मार्गों, सहायक सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों आदि में खुला ना छोड़ें। पशुओं के खुले में विचरण करते पाये जाने पर निगम द्वारा उन्हें कांजीघर एवं गोठान में पहुंचाने की कार्यवाही की जायेगी, तत्पश्चात् निर्धारित शुल्क/अर्थदण्ड जमा करने के पश्चात् ही मवेशियों को छोड़ा जायेगा। अतः निगम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचने के लिए पशुओं को सड़कों, सार्वजनिक स्थानों पर कदापि ना छोड़ें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2025
जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धता में वृद्धि करने और नागरिकों के लिए मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नई पहल की है। ये…
 02 May 2025
सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर देवेश…
 02 May 2025
सुकमा। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय कोंटा में आज ज़िला शिक्षा अधिकारी सुकमा के मार्गदर्शन में बुधवार 30 अप्रैल को सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए…
 02 May 2025
सुकमा। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हम लोग अक्ती तिहार (अक्षय तृतीया) के रूप में मनाते हैं। इस दिन धरती माता की विधि विधान से पूजा करके खेतों…
 02 May 2025
कोण्डागांव। जिला कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक के. एल. नेताम को आज सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर…
 02 May 2025
कोण्डागांव। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला…
 02 May 2025
कोंडागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज कृषि विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने खरीफ फसल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बीज और खाद की उपलब्धता की जानकारी…
 02 May 2025
बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण संदेश के लिए आयोजित साइकिल यात्रा के समापन समारोह में कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने…
 02 May 2025
बिलासपुर । सुशासन तिहार में किसानों को पेट्रोल चलित सिंचाई पंप प्रदान किया गया,सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदन का कृषि विभाग द्वारा त्वरित निराकरण करते हुए किसानों को त्वरित रूप…
Advt.