Home
(current)
देश
विदेश
प्रदेश
बिजनेस
छत्तीसगढ़
खेल
तकनीक
सेहत
मनोरंजन
हमसे संपर्क करें
चुनाव परिणाम आने के बाद करवट लेगी देश की राजनीति, मजबूत बनकर उभरेगी कांग्रेस : हार्दिक पटेल
Update On
22-February-2022 20:57:41
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होने कहा कि देश की राजनीति एक बार फिर नई करवट लेगी। हार्दिक पटेल ने उम्मीद जताई कि पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और उत्तर प्रदेश में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेगी। गुजरात से ताल्लुक रखने वाले युवा नेता ने कहा कि…
तेलंगाना में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से परेशान चंद्रशेखर राव
Update On
22-February-2022 20:54:35
नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विपक्षी क्षेत्रीय दलों को एक साथ जोड़ने की पहल शुरू की है। इसे भाजपा के खिलाफ विपक्षी मोर्चे की मुहिम के रूप में देखा जा रहा है। देश में लंबे समय से बिखरे पड़े तीसरे मोर्चे के दल इसमें एक बार फिर साथ आ सकते हैं। ऐसा होने पर भाजपा को तो चुनौती मिलेगी ही, कांग्रेस की भी दिक्कतें बढ़ेगी। तेलंगाना…
हिंद-प्रशांत पर बैठक में भाग लेंगे जयशंकर
Update On
22-February-2022 20:52:23
नई दिल्ली । एस जयशंकर पेरिस में यूरोपीय संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे जहां हिंद-प्रशांत और चीन की भूमिका पर चर्चा होगी. बैठक से पहले जयशंकर ने माना कि भारत और चीन के रिश्ते इस समय एक "बड़े मुश्किल चरण" से गुजर रहे हैं. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर 20 फरवरी को पेरिस पहुंचे. वहां वो कई द्विपक्षीय मुलाकातों के अलावा हिंद-प्रशांत…
अनुराग ठाकुर का अखिलेश यादव पर तंज
Update On
22-February-2022 20:48:52
बुंदेलखंड । भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। बांदा में ठाकुर ने कहा, "इस बार की लहर बताती है कि बुंदेलखंड में कमल ही खिलने वाला है। अखिलेश जी सात चरणों के बाद भी 100 भी पार नहीं कर पाएंगे और 10 मार्च को उनका बयान होगा कि ईवीएम बेवफा है। वह करहल से भी हारेंगे। सपा का 'गुंडा राज', माफिया राज और…
आंध्र प्रदेश के मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Update On
21-February-2022 19:37:38
हैदराबाद । आंध्र प्रदेश के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का सोमवार तड़के हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके एक करीबी सहायक ने यह जानकारी दी। वह 50 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। गौतम रेड्डी दुबई में 10 दिन बिताने के…
विशाखापट्टनम 12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू में राष्ट्रपति ने की जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों की समीक्षा
Update On
21-February-2022 19:34:03
विशाखापत्तनम । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू कार्यक्रम में गार्ड आफ आनर दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौसेना के स्वदेश निर्मित अपतटीय गश्ती…
यूक्रेन में स्थिति बेहद गंभीर, भारतीय दूतावास के स्टाफ के परिजनों को स्वदेश लौटने का निर्देश
Update On
21-February-2022 19:29:34
नई दिल्ली । यूक्रेन पर रूस के हमले को टालने के अंतिम प्रयासों के बीच भारत ने कीव स्थित दूतावास के स्टाफ के परिजनों को स्वदेश लौटने को कहा है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं, भारत ने यूक्रेन में रह रहे छात्रों समेत सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि अगर उनका यूक्रेन में प्रवास बेहद…
24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 20 हज़ार से भी कम केस, 206 लोगों की मौत
Update On
21-February-2022 19:24:50
नई दिल्ली । भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,051 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,28,38,524 हो गई है। पिछले 15 दिन से दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,02,131 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ…
छह प्रतिबंधित सशस्त्र समूहों ने किया पीएम मोदी की यात्रा का विरोध, घोषित किया पूर्ण लॉकडाउन
Update On
21-February-2022 19:22:30
नई दिल्ली । मणिपुर में छह प्रतिबंधित सशस्त्र समूहों के एक समूह समन्वय समिति या कोरकॉम ने भाजपा के प्रचार के लिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य की यात्रा के बहिष्कार करने की घोषणा की है। कोरकॉम ने कहा दोपहर 1 बजे से प्रधानमंत्री के राज्य से जाने तक पूर्ण लॉकडाउन आहुत किया है। आपातकालीन सेवाओं और मीडियाकर्मियों को बहिष्कार…
कोरोना के बीच विभिन्न राज्यों ने शुरू किया स्कूल खोलने का सिलसिला, बढ़ी अभिभावकों की चिंता
Update On
21-February-2022 19:19:11
नई दिल्ली । कोरोना के मामले देश में कम होने लगे हैं। मामलों को कम होता देख राज्य सरकारें कोरोना संबंधित प्रतिबंधों पर ढील देनी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, कई राज्यों में तो नर्सरी से 5वीं क्लास के बच्चों के लिए स्कूलों को दोबारा खोलने की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों की सेहत…
‹ First
<
671
672
673
674
675
>
Last ›
Total News of national
( 6908 )
Advt.