यूक्रेन में स्थिति बेहद गंभीर, भारतीय दूतावास के स्टाफ के परिजनों को स्वदेश लौटने का निर्देश

Updated on 21-02-2022 07:29 PM

नई दिल्ली यूक्रेन पर रूस के हमले को टालने के अंतिम प्रयासों के बीच भारत ने कीव स्थित दूतावास के स्टाफ के परिजनों को स्वदेश लौटने को कहा है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं, भारत ने यूक्रेन में रह रहे छात्रों समेत सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि अगर उनका यूक्रेन में प्रवास बेहद जरूरी नहीं है, तो वे तुरंत स्वदेश लौट आएं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के मंडराते खतरे के बीच भारत सरकार ने यह एडवाइजरी जारी की है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर सभी भारतीय नागरिकों को सभी उपलब्ध व्यावसायिक और चार्टर फ्लाइट के विकल्प तलाशने को कहा है, ताकि वे देश छोड़कर जा सकें। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया यूक्रेन के मौजूदा हालात में उच्च स्तरीय तनाव और अनिश्चितताओं के मद्देनजर, सभी भारतीय नागरिकों, जिनका प्रवास आवश्यक नहीं है और सभी भारतीय छात्रों को अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है।

भारतीय दूतावास ने कहा भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे चार्टर उड़ानों पर अपडेट के लिए संबंधित स्टूडेंट कॉन्ट्रेक्टरों के संपर्क में रहें और किसी भी अपडेट के लिए दूतावास फेसबुक, वेबसाइट और ट्विटर को फॉलो करना जारी रखें।

यूक्रेन में ऐसे भारतीय जिन्हें सूचना और सहायता की आवश्यकता है, वे विदेश मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। मंत्रालय ने एक डेडिकेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में लोगों को फ्लाइट का टिकट नहीं मिलने की खबरें आई थीं। यूक्रेन में भारत के दूतावास की 24 घंटे सेवाएं देने वाली हेल्पलाइन है। पश्चिमी शक्तियों की ओर से यूक्रेन पर आसन्न रूसी आक्रमण और विनाशकारी यूरोपीय युद्ध को रोकने के लिए आज अंतिम राजनयिक प्रयास जारी हैं।

यूक्रेन की स्थिति के बारे में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन और रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के बीच योजना के अनुसार टेलीफोन पर बातचीत हुई। पश्चिमी नेताओं के अनुसार, रूस के पास मिसाइल बैटरी और यूक्रेन के चारों ओर बड़े पैमाने पर युद्धपोतों के साथ 150,000 से अधिक सैनिक हैं, जो स्ट्राइक करने के लिए तैयार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
 09 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट में आज बाबा रामदेव के शरबत जिहाद केस में सुनवाई होगी। बाबा रामदेव ने हमदर्द कंपनी का नाम लिए बिना रूह अफजा को 'शरबत जिहाद' कहा था। इसके…
 09 May 2025
जम्मू-कश्मीर में जम्मू, पठानकोट सहित 11 इलाकों में गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 100 से ज्यादा ड्रोन, मिसाइलों से हमला किया गया। हालांकि, मिसाइल डिफेंस सिस्टम S400 और आकाश…
 09 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश…
 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
Advt.