तेलंगाना में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से परेशान चंद्रशेखर राव

Updated on 22-02-2022 08:54 PM

नई दिल्ली तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विपक्षी क्षेत्रीय दलों को एक साथ जोड़ने की पहल शुरू की है। इसे भाजपा के खिलाफ विपक्षी मोर्चे की मुहिम के रूप में देखा जा रहा है। देश में लंबे समय से बिखरे पड़े तीसरे मोर्चे के दल इसमें एक बार फिर साथ सकते हैं।

ऐसा होने पर भाजपा को तो चुनौती मिलेगी ही, कांग्रेस की भी दिक्कतें बढ़ेगी। तेलंगाना में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से परेशान टीआरएस नेता चंद्रशेखर राव ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और राकांपा नेता शरद पवार से भी मुलाकात की है।

इसके पहले वे ममता बनर्जी से भी मिल चुके हैं। राव की कोशिश उन दलों को साथ लाने की है, जो भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। हालांकि, उनकी मेहनत कितना रंग लाएगी यह अन्य दलों की रुचि पर निर्भर करेगा। वामपंथी दलों और कांग्रेस ने अभी तक इस तरह की मुहिम में कोई रुचि नहीं दिखाई है। देश में तीसरा मोर्चा लंबे समय से अस्तित्व में नहीं है। लगभग दो दशक बाद चंद्रशेखर राव ने इसकी किरण दिखाई है।

 हालांकि, राव का कद इतना बड़ा कद नहीं है कि वे सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ जोड़ सकें। इसके अलावा पिछले अनुभव को देखते हुए भी क्षेत्रीय दल किसी एक छतरी के नीचे आने से हिचक सकते हैं। पूर्व में तीसरे मोर्चे में वामपंथी दलों की भी अहम भूमिका रही थी, लेकिन इस समय वह भी सक्रिय नहीं दिख रहे हैं।

अभी देश की राजनीति में दो ही प्रभावी मोर्चे हैं, एक भाजपा के नेतृत्व वाला राजग और दूसरा कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग। लेकिन कई प्रभावी क्षेत्रीय दल इन दोनों से बाहर है। लोकसभा चुनाव में भी अभी दो साल का समय है। विपक्ष के पास अपनी एकजुटता और नया मोर्चा बनाने के लिए काफी समय भी है, लेकिन इसमें अभी कई पेंच भी सामने आएंगे। विधानसभा चुनावों के नतीजे भी इस मुहिम को प्रभावित करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
 09 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट में आज बाबा रामदेव के शरबत जिहाद केस में सुनवाई होगी। बाबा रामदेव ने हमदर्द कंपनी का नाम लिए बिना रूह अफजा को 'शरबत जिहाद' कहा था। इसके…
 09 May 2025
जम्मू-कश्मीर में जम्मू, पठानकोट सहित 11 इलाकों में गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 100 से ज्यादा ड्रोन, मिसाइलों से हमला किया गया। हालांकि, मिसाइल डिफेंस सिस्टम S400 और आकाश…
 09 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश…
 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
Advt.