'ये तेरी गलियां' फेम एक्‍ट्रेस रेमन कक्कड़ की 300 Cr की जमीन पर जबरन कब्जा, शराब कारोबारी पर FIR दर्ज

Updated on 06-04-2026 05:49 PM
टीवी की मशहूर एक्‍ट्रेस रेमन कक्‍कड़ अचानक सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। 'ये तेरी गलियां', 'अपना टाइम आएगा' और 'रब से है दुआ' फेम एक्‍ट्रेस एक कानूनी विवाद में उलझ गई हैं। मामला इंदौर में उनके जमीन पर कब्जा है, जिसकी कीमत अनुमानित तौर पर करीब 300 करोड़ रुपये है। मध्‍य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक्‍ट्रेस ने न्‍यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बताया है कि उनकी 300 करोड़ रुपये की कीमती जमीन पर कारोबारी ने अवैध कब्जा करने की कोशिश की थी। यह जमीन भाइयों की साझा संपत्ति है और उसमें हिस्सेदारी को लेकर पारिवारिक विवाद भी चल रहा है।

टीवी पर 'रब से है दुआ' के बाद जहां रेमन कक्‍कड़ ने कुद दिनों का ब्रेक लिया था, वहीं अब इस जमीन विवाद के कारण वह सुर्ख‍ियों में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में यह जमीन है। रेमन का दावा है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोश‍िश करते हुए आरोपियों ने उन्‍हें फोन पर धमकी भी दी थी, जिसके बाद उन्‍होंने 100 नंबर को पुलिस को सूचना दी।

रेमन कक्‍कड़ बोलीं- 3 तारीख को मुझे फोन आया कि कब्‍जा हो रहा है

रेमन कक्‍कड़ ने ANI से बातचीत करते हुए बताया, 'हमारी एक जमीन है जो करीब 6.84 हेक्टेयर की है। हमने उसमें से करीब सवा एकड़ जमीन इंदौर विकास प्राधिकरण को सड़क के विकास के लिए दी थी। इसी महीने की 3 तारीख को मुझे फोन आया कि हमारी जमीन पर कब्जा हो रहा है और जब मैं वहां पहुंची तो वहां खंभे लगे हुए थे। मैंने 100 नंबर डायल किया, फिर पुलिस वहां आई और उन्होंने मुझे थाने में FIR दर्ज कराने के लिए कहा।'

'आरोपी वहां वाइन शॉप बनाना चाहता है, हमने मना कर दिया'

'क्यों उठे दिल छोड़ आए' की एक्‍ट्रेस ने आगे कहा, 'आरोपी सूरज रजक की पहले मेरे पति से चर्चा हुई थी। वो हमारे घर भी आए थे। वह उस जमीन पर वाइन शॉप बनाना चाहते थे, लेकिन मेरे परिवार ने उन्हें जमीन किराए पर देने से मना कर दिया। हमने लसुड़िया थाने में FIR दर्ज करवाई है। हमने इंदौर विकास प्राधिकरण को अपनी जमीन सिर्फ सड़क के चौड़ीकरण के लिए दी है और अगर उसके अलावा वहां कुछ भी हो रहा है, तो वो हमें मंजूर नहीं है।'

पहले दर्ज नहीं हुई थी FIR

हालांकि, अन्‍य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती स्तर पर एक्‍ट्रेस की श‍िकायत के बाद आरोपी पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया था। लेकिन जब यह शिकायत मुख्य सचिव तक पहुंची, तब पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.