डेढ़ करोड़ की सैलरी छोड़ आए भारत तो उठे सवाल, रिस्क लेकर शुरू किया ये काम, अब होने लगी चर्चा

Updated on 29-04-2025 01:47 PM
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का खाना भी मंगवा सकते हैं। लेकिन, आपको कोई आम दवा चाहिए तो यह काम थोड़ा मुश्किल लगता है। खासकर तब जब आप अपने आसपास के मेडिकल स्टोर पर निर्भर हों। रीपिल (Repill) इसी कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। द‍िल्‍ली के रजत गुप्ता ने अमेरिका में 1.5 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर भारत में कुछ अलग करने की चाहत के साथ इसकी शुरुआत की। यह ऐप भारत में पहली बार 60 मिनट में दवा पहुंचाने का दावा करता है। इसका लक्ष्य है कि लोगों को जरूरी दवाएं समय पर मिलें। इससे भारत के हेल्थकेयर सिस्टम में एक बड़ी कमी दूर होगी। यह ऐप खाने की डिलीवरी करने वाले ऐप्स की तरह काम करता है। आइए, यहां रजत गुप्‍ता और उनके बिजनेस मॉडल के बारे में जानते हैं।

 सिलिकॉन वैली में 8 साल किया काम
रजत गुप्ता की कहानी दिल्ली से शुरू होती है। उन्होंने अपने पिता को कड़ी मेहनत करते हुए देखा। रजत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और विदेश में भी डिग्रियां हासिल कीं। उन्होंने सिलिकॉन वैली में आठ साल तक काम किया। नौकरी छोड़ने से पहले अमेरिका में उन्हें 1.5 करोड़ की सैलरी मिल रही थी। लेकिन, 2023 में वह भारत लौट आए। वह यहां कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे लोगों को फायदा हो। अच्‍छी-खासी नौकरी छोड़कर अपना कुछ करने का कदम काफी रिस्‍की था।

जमीन बेची, दर दर भटके... पिता की कुर्बानियां और वैभव सूर्यवंशी की सफलता की कहानी
बिना विचलित हुए संभाल पाएं... वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ सेंचुरी पर आनंद महिंद्रा का पोस्ट वायरल
रूस भारत के साथ खड़ा है... दोस्‍त व्‍लादिमीर पुतिन के ऐलान से डरा पाकिस्‍तान, दौड़े-दौड़े पहुंचे शहबाज के दूत
ऐसे आया आइडिया
विदेशों में प्रिस्क्रिप्‍शन के आसान सिस्टम को देखकर रजत को एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म बनाने का आइडिया आया जिससे भारत में दवाओं की डिलीवरी की समस्या हल हो सके। लगभग एक साल तक अपनी 12 लोगों की टीम के साथ काम करने के बाद उन्होंने जनवरी 2025 में रीपिल को लॉन्च किया।
शुरुआत करते ही मिली सफलता
रजत के स्‍टार्टअप को शुरुआत में ही सफलता मिली। साउथ दिल्‍ली में लॉन्च होने के बाद से इसने 400 से ज्‍यादा ऑर्डर्स डिलीवरी किए हैं। डिलीवरी का औसत समय 30-40 मिनट है। यह ऐप बहुत जल्दी पॉपुलर हो गया है। इसे बहुत से लोगों ने डाउनलोड किया है। अब रीपिल को नोएडा, गुड़गांव, बेंगलुरु और मुंबई में भी शुरू करने की योजना है। इसके बाद वह टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी पहुंचना चाहते हैं, जहां दवाओं की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है।

बड़ा है विजन
र‍जत गुप्‍ता का लक्ष्य सिर्फ दवाएं जल्दी डिलीवरी करना नहीं है। अलबत्‍ता, वह एक ऐसा हेल्थकेयर सिस्टम बनाना चाहते हैं जो सभी के लिए बराबर हो। उनका ऐप लोगों को आसपास के दवाखानों से जोड़ता है। प्रिस्‍क्रिप्‍शन को मैनेज करने का तरीका आसान बनाता है। ऐप सुनिश्चित करता है कि किसी भी भारतीय को जीवन रक्षक दवाएं मिलने में देरी न हो। इसका विजन बड़ा है। यह भारत में हेल्थकेयर को पूरी तरह से बदलना चाहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.