'हम कश्मीरी क्रॉस फायर में ही मरते हैं', Samay Raina का मुकेश खन्‍ना-सुनील पाल पर तंज, Latent 2 का ऐलान

Updated on 08-04-2026 12:30 PM
स्‍टैंडअप कॉमेडियन समय रैना आख‍िरकार अपने नए स्‍पेशल के साथ लौट आए हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े विवाद के बाद पहली बार उनका नया स्‍पेशल 'समय रैना- स्‍ट‍िल अलाइव' मंगलवार को यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस दौरान उन्‍होंने जहां दो टूक अंदाज में मुकेश खन्‍ना, बी प्राक से लेकर सुनील पाल जैसे उन सेलेब्‍स पर निशाना साधा, जिन्‍होंने विवाद के दौरान उनकी घोर आलोचना की थी, वहीं उन्‍होंने रणवीर अल्‍लाहबादिया के कारण हुए विवाद और FIR पर भी खुलकर बात की। 1 घंटे 21 मिनट के इस नए वीडियो के आख‍िर में समय ने वो भी किया, जिनका उनके फैंस को इंतजार था। कॉमेड‍ियन ने कहा कि वह अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का सीजन 2 लेकर आएंगे, क्‍योंकि उन्‍हें अब जिंदगी में बस मजे करने हैं। इस दौरान जब वह 2025 में हुए विवाद पर बता कर रहे थे, तब आलोचना करने वालों पर तंज कसते हुए समय रैना ने मस्‍तीभरे अंदाज में कहा- हम कश्‍मीरी क्रॉस फायर में ही मरते हैं।

समय रैना बीते साल 2025 में तब विवादों में आ गए थे, जब उनके YouTube शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अत्यधिक अश्लील, अपमानजनक और परिवार-केंद्रित चुटकुले को लेकर खूब शोर मचा। इस कारण पुलिस में FIR हुई, उन्‍हें अपना एपिसोड डिलीट करना पड़ा। इस मामले में कानूनी कार्रवाई के कारण समय रैना को माफी मांगनी पड़ी थी। हालांकि, यह विवाद शो में मेहमान बनकर आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps) के कारण हुआ, जहां उन्‍होंने एक कंटेस्‍टेंट के माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की। यही कारण है कि समय ने अब इसे 'क्रॉस फायर' कहकर मजाक उड़ाया है।

समय रैना ने रणवीर अल्‍लाहबादिया को लेकर किया खुलासा

अपने लेटेस्ट स्पेशल 'स्टिल अलाइव' में समय रैना ने अपनी डार्क कॉमेडी के अंदाज का खूब बचाव किया। उन्‍होंने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना जैसे तीव्र आलोचकों पर तीखे तंज कसे। समय ने कहा कि रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, क्योंकि इस BeerBiceps ने अपनी बनी-बनाई इमेज से हटकर काम किया था। उन्होंने मजाक में उन्हें 'द मंक हू सोल्ड माई फेरारी' कहा। समय ने कहा कि कई लोगों ने उनसे पूछा कि आख‍िर एडिट में उन्‍होंने एपिसोड से रणवीर का वो भद्दा मजाक क्‍यों नहीं हटाया? इस पर कॉमेडियन ने एक दिलचस्‍प खुलासा किया।

'बीयर बाइसेप्स ने वो सवाल 8 बार पूछा था'

समय रैना ने खुलासा करते हुए कहा, 'मैं तुम्‍हें मां की कसम सच बताता हूं। उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्‍स ने वह सवाल 8 बार पूछा था। इसके अलावा भी कई अंट-शंट सवाल पूछे थे। जब मैंने एडिट देखा, मैंने कहा कि ये तो बहुत गंदी कर दी इसने। मैंने सोचा 1 रख देता हूं, बाकी सब हटा देता हूं। तो मेरे POV से मैंने तो 99% कीटाणु मार दिए थे ना।'

समय बोले- अपनी क्‍लीन इमेज का श‍िकार बीयर बाइसेप्‍स

आगे 'कौन बनेगा करोड़पति' के एपिसोड में अपनी मौजूदगी का किस्सा सुनाते हुए समय रैना ने कहा, 'एक 'क्लीन' (साफ-सुथरा) किरदार निभाना मेरे लिए स्वाभाविक नहीं है। खुद को दबाकर रखना मुझे बनावटी लगता है।' उन्‍होंने आगे रणवीर अल्‍लाबादिया का जिक्र करते हुए कहा, 'एक 'क्लीन' बंदा इंटरनेट पर कभी-कभी 'ह**मी' नहीं बन सकता। जैसे कि नॉन-वेजिटेरियन आदमी वेज खा सकता है, लेकिन अगर वेजिटेरियन आदमी नॉन-वेज खाएगा तो उसे उल्टी ही आएगी।'

'हम कश्मीरी तो हमेशा क्रॉस फायर में ही मारे जाते हैं'

इसी विवाद पर आगे बात करते हुए समय रैना ने कहा, 'हम कश्मीरी तो हमेशा क्रॉस फायर (दो तरफा मार) में ही मारे जाते हैं। इस बात ने मुझे पूरी तरह से तोड़कर रख दिया।' समय ने आगे यह भी खुलासा किया कि भारत में जब यूट्यूब से उन्‍हें अपना शो हटाना पड़ा था, तब उन्हें पाकिस्तान से बहुत सपोर्ट किया। समय ने माना कि शो को 'मजेदार' बनाने के लिए वो कभी-कभी बहुत गंदी-गंदी बातें भी कह देते थे। साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने एपिसोड्स को ध्यान से एडिट करके और शूट के बाद पैनलिस्ट्स से बातचीत करके 'सेफ खेलने' की पूरी कोशिश की थी।

सुनील पाल पर कसा तंज, कपिल शर्मा को लेकर खुलासा

विवाद के दौरान अपने सबसे बड़े आलोचकों का जिक्र करते हुए समय रैना ने कहा, 'सब आ गए थे हमें खाने के लिए। नेता, सेलेब्रिटीज, सुनील पाल। इन्‍होंने तो मुझे कपिल शर्मा से सीखने की सलाह दी थी, जबकि वह तो खुद मेरे अगले एपिसोड में आने वाले थे। वो मुझे मैसेज कर रहे थे कि लव योर शो। बिग फैन ऑफ योर शो। क्‍या टाइमिंग है।'

'शक्‍त‍िमान आ गया था यार, शक्‍त‍िमान से कैसे लड़ेंगे?'

कॉमेडियन ने बी प्राक और मुकेश खन्ना पर भी चुटकी ली। उन्‍होंने कहा, 'शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे? सॉरी शक्‍त‍िमान। शक्‍तिमान कह रहा था, क्‍या असर पड़ेगा इन कंटेंट का बच्‍चों पे, बच्‍चों का क्‍या होगा ऐसे शोज देखकर। मुझे नहीं पता कि आप लोगों में कितने शक्‍त‍िमान देखते थे। उस समय हर अगले महीने न्‍यूज आती थी, कोई बच्‍चा शक्‍त‍िमान देखकर कूद गया। तूने बच्‍चे मारे हैं भाई, तू क्‍या बोल रहा है।'

बी प्राक के लिए कहा- कौन बुलाया तेरे को भाई?

इसी तरह सिंगर बी प्राक पर भी समय का सीधा वार हुआ। उन्‍होंने कहा, 'बी प्राक आ गया बीच में। मैं हैरान था। मुझे उसके गाने बड़े पसंद थे। दो मिनट नहीं हुआ विवाद शुरू हुए और बी प्राक आ गया। कहता है, ये क्‍या बातें हुई हैं इस शो में। मैं अब कभी नहीं आऊंगा पॉडकास्‍ट पे। कौन बुलाया तेरे को भाई?'

आख‍िर में कहा- शो तो मैं लाऊंगा भाई, क्‍योंकि मजा आता था वो करने में

शो के आख‍िर में समय रैना ने कहा, 'रही बात इंडियाज गॉट लेटेंट की। लोग पूछते रहते हैं मुझसे कि क्‍या ये शो वापस आएगा? मैंने बहुत सोचा इस बारे में। भगवान की कसम। मुझे नहीं लगता कि इससे हाई पॉइंट पर मेरा शो एंड हो सकता था। मुझे इस बात को सही से कहने दीजिए- मुझे नहीं लगता कि इससे हाई पॉइंट पर मेरे शो का सीजन 1 खत्‍म हो सकता था। शो तो मैं लाऊंगा भाई, क्‍योंकि मजा आता था वो शो करने में। मेरे को बस... अब मैं जब तक हूं इस दुनिया में मजे करूं। मैं चाहता हूं कि मैं एकदम वाइल्‍ड शो करूंग। अब देखेंगे इंटरनेट पर क्‍या कट-कुट के सॉफ्टी वर्जन डालेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.