MP के आईपीएस में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी वरुण कपूर की:13 एसपी के पास न खुद का घर न प्लॉट

Updated on 06-04-2025 01:03 PM

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (डीजीपी) से अधिक प्रॉपर्टी उनके मातहतों के पास है। मकवाना के पास भोपाल में एक करोड़ 11 लाख रुपए का एक प्लॉट और एक मकान है, तो स्पेशल डीजी वरुण कपूर के पास 10 करोड़ 51 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है। इसमें कृषि भूमि, प्लॉट, मकान और फ्लैट शामिल हैं।

यह जानकारी आईपीएस अफसरों द्वारा गृह मंत्रालय को दिए अपनी अचल संपत्ति के ब्योरे में सामने आई है। मध्यप्रदेश में 319 आईपीएस हैं। इनमें से 48 पद खाली हैं। बाकी 271 में से 198 अधिकारियों ने 31 दिसंबर 2024 की स्थिति में अचल संपत्ति की जानकारी भेजी है।

गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर 55 में से 30 एसपी की प्रॉपर्टी की जानकारी है। इनमें मऊगंज के एसपी दिलीप सोनी के पास सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी है। उनके पास भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में कृषि भूमि, प्लॉट और मकान मिलाकर 4 करोड़ की संपत्ति है। 

जयदीप प्रसाद के पास करीब 5 करोड़ की खेती डीजी उपेंद्र कुमार जैन 8 करोड़ 39 लाख रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। स्पेशल डीजी अजय कुमार शर्मा के पास दिल्ली-भोपाल में 6 करोड़ 15 लाख की संपत्ति है। इसमें फ्लैट, कृषिभूमि, प्लाॅट शामिल हैं।

इनसे अधिक संपत्ति चंबल रेंज में पदस्थ डीआईजी कुमार सौरभ के पास है। सौरभ 7 करोड़ 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं। एडीजी लोकायुक्त से हटाए गए जयदीप प्रसाद के पास करीब 5 करोड़ की खेती और आ‌वासीय जमीन और मकान हैं।

सागर, जबलपुर, रीवा आईजी के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं मध्यप्रदेश के रेंज आईजी और पुलिस कमिश्नरों ने जो जानकारी दी है, उसमें सागर, जबलपुर और रीवा रेंज के आईजी ने अपने पास कोई संपत्ति नहीं होना बताया है। सागर आईजी प्रमोद वर्मा, जबलपुर के प्रभारी आईजी सचिन अतुलकर तथा रीवा आईजी गौरव राजपूत ने संपत्ति का ब्योरा तो दिया है लेकिन किसी तरह की अचल संपत्ति नहीं होना बताया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डेंटल विभाग के डॉक्टरों ने एक खास मोबाइल ऐप तैयार किया है। यह ऐप मुंह के कैंसर के शुरुआती और एडवांस लक्षणों की…
 01 May 2025
नगर निगम का मुख्यालय बनते ही उसमें नगर निगम के सभी ऑफिस शिफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद नगर निगम आईएसबीटी का परिषद हॉल समेत सभी भवनों को किराए पर देगा।…
 01 May 2025
मध्यप्रदेश में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज ने बुधवार रात 9 से 9.30 बजे तक सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अपील पर…
 01 May 2025
छतरपुर में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया। उसका तलाक कराने के बाद मंदिर में शादी की। असलियत सामने आने के बाद महिला से कहा…
 01 May 2025
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया से चर्चा की शुरुआत करते हुए पूर्व सीएम ने सबसे पहले प्रदेश प्रवक्ता…
 01 May 2025
प्रदेश में आज से 30 मई तक तबादलों का मौसम एक्टिव रहेगा। राजधानी भोपाल और जिला मुख्यालयों में तबादले का इंतजार कर रहे अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन और आफ लाइन आवेदन के…
 01 May 2025
हज यात्रा 2025 के तहत बुधवार को राजधानी भोपाल से दूसरी फ्लाइट सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट से कुल 110 हाजी रवाना हुए।जानकारी के अनुसार,…
 01 May 2025
भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप कर वीडियो बनाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी फरहान छात्राओं के वीडियो पोर्न साइट्स पर बेचने की तैयारी में था। यह…
 01 May 2025
मुंह के कैंसर की समय रहते पहचान अब और आसान होगी। एम्स भोपाल ने एक ऐसा मोबाइल ऐप विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जो केवल कुछ मिनटों…
Advt.