’सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो सेवा गाथा की अनकही कहानियां मंचित

Updated on 07-10-2026 01:45 PM

कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों, विकास पहलों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में अब तक की विभिन्न प्रमुख घटनाओं और विकास कार्यों को क्रमबद्ध एवं रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में गुजरात में भूकंप के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों तथा विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को विशेष रूप से दर्शाया गयज्ञं छात्राओं ने देश की सुरक्षा से जुड़े विषयों को भी अपनी प्रस्तुति का हिस्सा बनाया। आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने तथा इसके बाद विकास की दिशा में हुए कार्यों को संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों को भी नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। नुक्कड़ नाटक में वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद देश मेंसंचालित विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों को भी शामिल किया गया। प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं से लोगों को जोड़ने, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने तथा आम नागरिकों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों को छात्राओं ने सहज एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया।

कोरोना महामारी के वैश्विक संकट के दौरान देश में संचालित टीकाकरण अभियान और संकट की परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों को भी नुक्कड़ नाटक में दर्शाया गया। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा के माध्यम से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की घटना को भी छात्राओं ने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।

इसके अलावा चेनाब ब्रिज, जी-20 की मेजबानी सहित देश में बुनियादी ढांचे और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका से जुड़े विषयों को भी नाटक में स्थान दिया गया। छात्राओं ने संवाद, अभिनय और संदेश के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण की भावना को प्रभावी ढंग से सामने रखा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
 07 October 2026
बिलासपुर। जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम मुड़पार निवासी धनेश्वर टंडन के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक रही।…
Advt.