कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Updated on 07-10-2026 01:40 PM

बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम  शिवकुमार बनर्जी एवं अपर कलेक्टर  वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।    

जनदर्शन में बेलतरा तहसील के ग्राम परसदा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि खारून नदी को कुछ लोगों द्वारा राखड़ से पाटा जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे पर्यावरण की दृष्टि से नुकसानदेह बताते हुए कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बेलगहना तहसील के ग्राम कोनचरा निवासी धनबाई गंधर्व ने तहसीलदार द्वारा ऋण पुस्तिका प्रदान करने में आनाकानी किए के जाने के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ऋण पुस्तिका के लिए वे कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं। कलेक्टर ने एसडीओ राजस्व कोटा को ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सिरगिट्टी निवासी सुरेश साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित आवास की अंतिम किस्त का भुगतान दिलाने का आग्रह किया। वार्ड कार्यालय और नगर निगम में शिकायत के बाद भी भुगतान नहीं होने का लिखित कारण नहीं बताया गया। उन्होंने अंतिम किस्त दिलाने की मांग की।       नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 10 निवासी रामचरण कैवर्त ने आगजनी की घटना में हुए नुकसान के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी 2026 की रात करीब 11.30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण उनके घर और दुकान में भीषण आग लग गई। उन्होंने करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी देते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की। ग्राम बोडसरा के किसानों ने गांव के अस्पताल के पास स्थित ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से खराब होने की जानकारी दी। किसानों ने बताया कि जेई बरतोरी और एई बिल्हा को कई बार सूचना देने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कृषि पंप नहीं चल पा रहे हैं और पेयजल के साथ धान की फसल भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग प्रमुखों को भेजते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम मुड़पार निवासी धनेश्वर टंडन के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक रही।…
Advt.