सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति जानने केन्द्रीय सचिव ने ली वर्चुअल बैठक

Updated on 24-06-2024 04:37 PM

कांकेर। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की सचिव के द्वारा सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन एवं नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी लेने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ली गई, जिसमें उन्होंने अब तक की कार्य-प्रगति की जानकारी ली। आदिवासी विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने हिस्सा लिया।

सोमवार दोपहर को आयोजित वीसी में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की प्रमुख सचिव ने सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन एवं नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रगति की जानकारी बिन्दुवार ली। उन्होंने प्रदेश में चलाए गए एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की सराहना करते हुए आंकड़ों की वेबसाइट में एंट्री करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन हेतु स्क्रीनिंग एवं जांच का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जिले  में 05 लाख 11 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध  अब तक 04 लाख 80 हजार लोगों के सिकल सेल्स की जांच पूर्ण की जा चुकी है। इनमें से 463 लोगों में यह धनात्मक पाया गया जबकि 04 हजार 567 सिकल सेल्स के वाहक के रूप में चिन्हांकित किए गए हैं। यह भी बताया गया कि स्क्रीनिंग किए जा चुके 03 लाख 38 हजार लोगों के कार्ड बनाकर वितरित किए जा रहे हैं। सिकल सेल एनीमिया का उन्मूलन पखवाड़ा का आयोजन 19 जून से 03 जुलाई के बीच किया जा रहा है। कलेक्टर क्षीरसागर ने निर्धारित समय-सीमा में सर्वे एवं कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए। वीसी में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एल. आर. कुर्रे, डीपीएम रोहित वर्मा, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील सोनी एवं डॉ. शंखवार उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.