'अल्फा' की सामने आई रिलीज डेट, आलिया-शर्वरी और बॉबी देओल का दिखेगा दमदार एक्शन
Updated on
09-03-2026 04:14 PM
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। जिसका ऐलान प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। 2024 में इस फिल्म का ऐलान किया गया था, जिससे फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए थे। साथ ही 2025 में रिलीज भी होने वाली थी। लेकिन पोस्टपोन हो गई। मगर अब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
'अल्फा' को लेकर पहले ये भी चर्चा थी कि इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा लेकिन मेकर्स इसके लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने Netflix के साथ 215 करोड़ रुपये की डील भी ठुकरा दी थी। उनका कहना था कि वह इसे थिएटर्स में ही उतारेंगे। YRF के प्रवक्ता ने पुष्टि की थी कि फिल्म बड़े पर्दे पर ही आएगी। ओटीटी पर आने वाली खबरों को अफवाह बताया था।
'अल्फा' की रिलीज डेट
इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों का दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। वहीं, अनिल कपूर और बॉबी देओल का किरदार भी बेहद दिलचस्प होगा। किसी के बारे में अभी कुछ खास जानकारी रिवील नहीं की गई है, जिससे फिल्म को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस मूवी की रिलीज को लेकर पहले दावा किया गया था कि इसे 17 अप्रैल 2026 को दर्शकों के बीच लाया जाएगा। और ये सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा में भी होगी। मगर लेटेस्ट तारीख से पर्दा उठ गया है।
'टॉक्सिक' के बाद 'अल्फा'
फिल्म 'अल्फा' का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है। प्रोड्क्शन आदित्य चोपड़ा ने सम्भाला है। फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। महिला प्रधान फिल्म होने के नाते मेकर्स को इससे बड़ी उम्मीद है कि ये उनकी पिछली स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की तरह कमाल करेगी। हालांकि इसका फिलहाल किसी से क्लैश नहीं है। ये यश की 'टॉक्सिक' के महीनेभर बाद रिलीज होगी। क्योंकि वह 4 जून को आएगी और ये 10 जुलाई को।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…