मनोहर गौशाला के ट्रस्टी पहुंचे राजस्थान, गौशाला के संबंध में ली जानकारी

Updated on 18-07-2024 05:06 PM

रायपुर। खैरागढ़ मनोहर गौशाला के ट्रस्टी अखिल जैन ने अपनी टीम के साथ राजस्थान के नागौर स्थित श्री कृष्ण गौशाला एवं पशु चिकित्सा केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान नागौर गौशाला के संचालक व डॉक्टरों से उन्होंने विस्तृत चर्चा की और अपने गौशाला के साथ निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय के संबंध में उन्हें जानकारी दी।

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी अखिल जैन ने मनोहर गौशाला में होने वाले रिसर्च के साथ ही गोबर एवं गौ मूत्र से फर्टिलाइजर निर्माण, मूर्ति, दीये, माला सहित अन्य निर्माण के संबंध में भी बताया। जैन ने अपनी टीम के साथ नागौर के भव्य गौशाला का भ्रमण किया और वहां पशुओं को रखने की व्यवस्था देखी। उन्होंने श्री कृष्ण गौशाला के संचालक सहित वहां के डॉक्टरों व सदस्यों को गाय एक वरदान की किताब भेंट की। इस मौके पर आदर्श नाहटा भी मौजूद रहे। बता दें कि मनोहर गौशला खैरागढ़ में आने वाले समय में 1 हजार से अधिक पशुओं की सेवा करने के लिए एशिया का सर्वसुविधायुक्त पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। यहां दूसरे जगहों से पहुंचे पशुओं का भी इलाज किया जा सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.