ट्रम्प बोले- राष्ट्रपति बना तो अवैध प्रवासियों को निकाल दूंगा:कहा- वे देश की हालत खराब कर रहे

Updated on 03-05-2024 01:26 PM

अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दमखम दिखा रहे हैं। हाल ही में टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने अपनी नीतियों का खुलासा किया है, जिन्हें वह राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लागू करेंगे।

इस दौरान उन्होंने अमेरिका में प्रवासियों के मुद्दे, देश की अर्थव्यवस्था से लेकर इजराइल-हमास जंग और PM बेंजामिन नेतन्याहू के साथ रिश्तों तक पर बात की। उनके इंटरव्यू के कुछ अंश...

इमिग्रेशन पर ट्रम्प का प्लान...

सवाल-1: प्रवासियों पर क्या कार्रवाई करेंगे?
जवाब- अमेरिका में 2 करोड़ से ज्यादा अवैध प्रवासी हैं। ये अमेरिका के नागरिक नहीं हैं। ये हमारे देश पर आक्रमण है। इनके चलते कई शहरों के हालात बदतर हो गए हैं।

सवाल-2: सेना को बॉर्डर पर तैनात करेंगे?
जवाब- मुझे लगता है कि नेशनल गार्ड ऐसा करने में सक्षम होंगे। अगर वे सक्षम नहीं हुए, तो मैं अमेरिकी सेना का इस्तेमाल भी करूंगा।

सवाल-3: नए डिटेंशन सेंटर का निर्माण करेंगे?
जवाब- 
इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। हम इन्हें पकड़ेंगे और अमेरिका से बाहर भेज देंगे। हम उन्हें वहीं वापस भेज देंगे, जहां से वे आए थे।

अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए क्या करेंगे ट्रम्प

सवाल-1: इम्पोर्ट टैरिफ की क्या योजना है?
जवाब- इस बार आयात टैरिफ पहले से भी ज्यादा हो सकता है। उन देशों के प्रोडक्ट हमारे देश में आते हैं हमारी संपत्ति चुरा लेते हैं, हमारी नौकरियां चुरा लेते हैं, हमारा देश चुरा लेते हैं।

सवाल-2: टैरिफ से महंगाई बढ़ती है?
जवाब- मुझे नहीं लगता कि इससे महंगाई बढ़ेगी। हमारे लिए चीन, फ्रांस, ब्राजील और भारत से निपटना बहुत मुश्किल है। ये सभी देश बहुत अधिक आयात शुल्क लेते हैं, लेकिन कोई उनके यहां प्लांट लगाए तो यह ठीक है। अमेरिका भी इन देशों के सामने यही शर्त रखने वाला है।

'नेतन्याहू के साथ अनुभव अच्छा नहीं रहा'

सवाल-1: आपने कहा था आप इजराइल युद्ध बंद कराना चाहते हैं, ऐसा कैसे करेंगे?
जवाब- इजराइल ने सबसे बुरा काम यह किया है कि सभी से संबंध खराब कर लिए हैं। इजराइली सेना जो कर रही है, उसे सोचना चाहिए।

सवाल-2: क्या आप इजराइली मदद रोकेंगे?
जवाब- नहीं, मदद बंद नहीं होगी। किसी राष्ट्रपति ने इजराइल के लिए उतना नहीं किया, जितना मैंने किया है।

सवाल-3: क्या नेतन्याहू को जाना चाहिए?
जवाब- उनके साथ मेरा अनुभव बहुत बुरा रहा। सुलेमानी मामले में हमले से ठीक पहले इजराइल पीछे हट गया। मैं इससे खुश नहीं था। फिर भी, मैं कहूंगा कि 7 अक्टूबर को जो हुआ वह कभी नहीं होना था।

सवाल-4: गैंट्ज के साथ बेहतर काम संभव हैं?
जवाब- बेनी गैंट्ज अच्छे हैं, लेकिन मैं काम को लेकर कुछ कहने के लिए तैयार नहीं हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
 09 March 2026
तेहरान: ईरान ने इजरायल-अमेरिका के हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है। सुप्रीम लीडर चुनने के लिए जिम्मेदार ईरानी संस्था ने…
 09 March 2026
इस्लामाबाद: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले से पैदा हुए तेल संकट में पाकिस्तान फंस गया है। पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए प्रति…
 09 March 2026
काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार हो रही सैन्य झड़पों को रोकने और तनाव करने के लिए चीन आगे आया है। चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बातचीत के…
 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
Advt.