पाकिस्तान-अफगानिस्तान की लड़ाई रोकने को कूदा चीन, काबुल पहुंचे जिनपिंग के दूत, क्या रुकेगी गोलीबारी?

Updated on 09-03-2026 03:55 PM
काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार हो रही सैन्य झड़पों को रोकने और तनाव करने के लिए चीन आगे आया है। चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बातचीत के जरिए अपने मतभेद सुलझाने की अपील की है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनिपिंग के विशेष दूत यू शियाओयोंग ने काबुल में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात की है। यू ने अफगान पाकिस्तान बॉर्डर पर हो रहे टकराव को लेकर चिंता जताई और शांति के लिए कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया।

अफगान विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अफगानिस्तान के लिए चीन के विशेष दूत यू शियाओयोंग ने रविवार को काबुल का दौरा किया और तालिबान सरकार में विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुत्तकी से इलाके में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, खासतौर से पाकिस्तान से टकराव के मुद्दे पर चर्चा की।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बातचीत करें: चीन

चीनी दूत ने मुत्तकी के साथ बैठक में इस बात पर जोर दिया कि चीन की कोशिश अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच के मुद्दे डिप्लोमेसी के जरिए सुलझाने की है। इलाके की स्थिरता और सुरक्षा के लिए दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ने से रोकना जरूरी है। यह जरूरी है कि दोनों पक्ष बातचीत को बंद ना करें।यू ने कहा है कि चीनी अधिकारी काबुल और इस्लामाबाद दोनों के संपर्क में है। बीजिंग दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने में मदद के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहा है। बयान में कहा गया है कि बीजिंग ने दोनों पड़ोसियों से यह साफतौर पर कहा है कि विवादों को डिप्लोमैटिक तरीकों से सुलझाया जाना चाहिए।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान का टकराव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते बीच लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। खासतौर से बीते दो हफ्तों में बॉर्डर पर दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई है। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले भी किए हैं। अफगान तालिबान के बलों ने भी जवाबी हमले किए हैं। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चीन ने पहले भी मध्यस्थता की कोशिश की है। बीजिंग का अफगानिस्तान और पाकिस्तान, दोनों देशों में प्रबाव है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चीन की दखल पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव को कम करा सकता है। हालांकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से लगातार कड़े बयान आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बार फिर झड़प हुई है। बुधवार को दोनों ओर से बॉर्डर पर फायरिंग हुई और ये देर शाम तक जारी है। अफगानिस्तान…
 26 February 2026
हवाना: क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका में रजिस्टर्ड एक स्पीडबोट पर सवार होकर क्यूबा के पानी में घुसे चार लोगों की कोस्ट गार्ड के साथ फायरिंग में मौत हो गई।…
 26 February 2026
ओटावा: करीब दो साल तक मुश्किल में रहे भारत और कनाडा के रिश्ते अब नए ट्रैक पर आते दिखाई दे रहे हैं। कनाडा ने अपने रुख में बड़ा बदलाव दिखाते हुए…
 26 February 2026
इस्लामाबाद: संयुक्त अरब अमीरात का 2.5 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वह UAE के साथ कर्ज को…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जा रहे हैं, जहां दोनों देशों के अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की घोषणा करने…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इजरायल पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एक खास कदम के तहत इजरायल की…
 25 February 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव में यूक्रेन में पूरी तरह और बिना शर्त युद्धविराम…
 25 February 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच एक बार फिर बड़े संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन पर बिना उकसावे के अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी करने…
 24 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले इजरायल की संसद में घमासान मचा हुआ है। इजरायल में विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे नेसेट (इजरायल की…
Advt.