ईरान युद्ध से रुकी तेल की सप्लाई तो कराह उठा पाकिस्तान, देशभर में हंगामे से टेंशन में शहबाज, ला रहे बचत प्लान

Updated on 09-03-2026 03:56 PM
इस्लामाबाद: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले से पैदा हुए तेल संकट में पाकिस्तान फंस गया है। पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। तेल संकट को देखते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार एक बचत प्लान पर भी काम कर रही है। शहबाज सोमवार को इस प्लान को पेश कर सकते हैं। देश में पेट्रोल-डीजल पर मचे बवाल को देखते हुए शरीफ ने सरकार की बचत स्ट्रैटेजी पर कई बैठकें की हैं।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ की बैठक के बाद बचत प्लान सोमवार को घोषित किया जा सकता है। इस प्लान के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि इसमें कम पेट्रोल-डीजल में काम चलाने के बारे में बताया जाएगा ताकि तेल की कमी से देश की अर्थव्यवस्था ठप नहीं हो जाए।

लोगों से कम उर्जा खर्च की अपील

पाकिस्तान सरकार की ओर से कहा गया है कि किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने एक कंटिंजेंसी प्लान तैयार कर लिया है। इसमें हालात नॉर्मल होने तक वर्क फ्रॉम होम और डिस्टेंस लर्निंग का प्रस्ताव है। हालांकि इस प्रस्ताव को भी अभी पब्लिक के सामने नहीं लाया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ की सरकार ने कहा है कि समाज के सभी तबकों को बचत का बोझ समझदारी से उठाना चाहिए। वहीं अमीर लोगों को 'बचत के उपाय' अपनाकर एक मिसाल कायम करनी चाहिए। सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश करते हुए कहा है कि सोमवार तक तीन पेट्रोलियम शिपमेंट पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है।

पाकिस्तान के पेट्रोल पंपों पर भीड़

ईरान युद्ध के चलते सप्लाई प्रभावित होने का पाकिस्तान पर असर इतना ज्यादा है कि ना सिर्फ सरकार को दाम बढ़ाने पड़े हैं बल्कि वह लोगों को भी नहीं समझा पा रही है। पाकिस्तान के लाहौर, कराची, इस्लामाबाद जैसे शहरों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। लोगों का कहना है आने वाले दिनों में कहीं तेल की किल्लत होने का डर है। इससे खासतौर से शहरों में एक उथलपुथल की स्थिति बन गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बार फिर झड़प हुई है। बुधवार को दोनों ओर से बॉर्डर पर फायरिंग हुई और ये देर शाम तक जारी है। अफगानिस्तान…
 26 February 2026
हवाना: क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका में रजिस्टर्ड एक स्पीडबोट पर सवार होकर क्यूबा के पानी में घुसे चार लोगों की कोस्ट गार्ड के साथ फायरिंग में मौत हो गई।…
 26 February 2026
ओटावा: करीब दो साल तक मुश्किल में रहे भारत और कनाडा के रिश्ते अब नए ट्रैक पर आते दिखाई दे रहे हैं। कनाडा ने अपने रुख में बड़ा बदलाव दिखाते हुए…
 26 February 2026
इस्लामाबाद: संयुक्त अरब अमीरात का 2.5 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वह UAE के साथ कर्ज को…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जा रहे हैं, जहां दोनों देशों के अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की घोषणा करने…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इजरायल पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एक खास कदम के तहत इजरायल की…
 25 February 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव में यूक्रेन में पूरी तरह और बिना शर्त युद्धविराम…
 25 February 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच एक बार फिर बड़े संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन पर बिना उकसावे के अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी करने…
 24 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले इजरायल की संसद में घमासान मचा हुआ है। इजरायल में विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे नेसेट (इजरायल की…
Advt.