'मुझे घर में पहलवान, पठान और मोटी बिल्ली कहते थे', आशा भोसले ने कहा था- उन्हें बुद्धि से कमजोर मानते थे सभी

Updated on 14-04-2026 02:07 PM
हिंदी सिनेमा को सुरों से सजाने वाली आशा भोसले भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सदाबहार गाने हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके साथ काम करने वाले लोगों का मानना है कि आशा ताई हमेशा चेहरे पर मुस्कान और दिल से प्यार देने वाली सिंगर्स में से एक थी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले बचपन में बहुत शरारती थी और यही कारण था कि उनकी बहन लता मंगेशकर उन्हें घर में पहलवान और मोटी बिल्ली कहकर बुलाती थीं।

आशा भोसले और लता मंगेशकर के स्वभाव में जमीन-आसमान का अंतर था। जहां एक तरफ लता जी शांत और सुलझी हुई थीं, वहीं आशा चुलबुली और हमेशा खेल-कूदने वाली थी। वे स्कूल में इतनी शरारत करती थीं कि घर तक शिकायत पहुंच जाती थी। आशा भोसले को बचपन से ही गाने का शौक था और वे डेस्क पर बैठकर उंगलियों से तबला बजाती थी और उनके टीचर हमेशा शिकायत करते थे कि लड़की का मन पढ़ने से ज्यादा गाने-बजाने में लगता है।

आशा भोसले ने बताया था- बुद्धि से उन्हें थोड़ा कमजोर माना जाता था

आशा जी बचपन से खाना खाने और बनाने की शौकीन रही हैं और यही कारण है उनके यूएई, कुवैत, बहरीन, ब्रिटेन के बर्मिंघम और मैनचेस्टर में आशा नाम के रेस्तरां चलते हैं। खुद एक इंटरव्यू में सिंगर ने खुलासा किया था, उनका बचपन खाने और खेलने में निकला और उन्हें बुद्धि से थोड़ा कमजोर माना जाता था। मुझे घर का काम करना और रसोई में खाना पकाना बहुत पसंद था। मुझे घर में सभी पहलवान, पठान और मोटी बिल्ली के नाम से बुलाते थे।

आशा ने कहा था- मुझे बचपन में मलाई खाना बहुत पसंद था

सिंगर ने कहा था, 'लता दीदी अपने अंदर सभी भावनाओं को छिपा लेती थीं, लेकिन मैं सबके सामने बोल देती थी। मुझे किसी से हिचक महसूस नहीं होती है। मुझे बचपन में मलाई खाना बहुत पसंद था और आज भी खाती हूं और खूब सारा दूध भी पीती हूं। यही कारण है कि आज तक मैं इसलिए गा पा रही हूं कि क्योंकि मैंने मलाई और दूध खूब सारा पीया है।'

आशा भोसले के घर काम करने वाली साल्वे बोलीं- मुझ गरीब को बहुत इज्जत दी

वहीं दिवंगत गायिका आशा भोसले के घर पर 40 वर्षों तक काम करने वाली सुनम साल्वे ने उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ और अपने जैसी एक गरीब महिला को भी सम्मान देने वाला बताया। साल्वे ने कहा, 'मैं उनके (आशा भोसले के) घर पर काम करती थी। उनका व्यवहार बहुत अच्छा था। उन्होंने मुझ जैसी एक गरीब महिला को, जो झुग्गी-झोपड़ी में रहती है, बहुत इज्जत दी। सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बावजूद, वह हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं। वह मेरे गांव भी आई थीं। जब भी मुझे छुट्टी की जरूरत होती थी, उन्होंने दी, कभी मना नहीं किया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.