इंतजार की घड़ी खत्म, मैदान पर होगी ऋषभ पंत की वापसी, टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी

Updated on 15-10-2025 12:57 PM
नई दिल्ली: भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए आगामी रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन बेहद अहम होने जा रहा है। फैंस ऋषभ पंत की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जुलाई में मैनचेस्टर में लगी पैर की चोट के बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं और अब उनकी नजरें इस टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेट में वापसी पर टिकी हैं। इस इंजरी के कारण ऋषभ पंत हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज से भी बाहर थे।

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCA) में उनका रिहैब सही दिशा में चल रहा है। हालांकि, दिल्ली की टीम में उनका नाम पहले मैच के लिए शामिल नहीं किया गया है, जो हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा। लेकिन अगर उन्हें NCA से हरी झंडी मिलती है, तो पंत जल्द ही मैदान पर दिख सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि पंत आज (15 अक्टूबर 2025) भी वापसी कर सकते हैं।

दूसरे राउंड में हो सकती है पंत की वापसी

संभावना है कि वह दूसरे राउंड (25 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ) या तीसरे राउंड (1 नवंबर से पुडुचेरी के खिलाफ) में दिल्ली के लिए खेल सकते हैं। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि इससे उन्हें अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली अहम टेस्ट सीरीज से पहले मैच का अनुभव मिलेगा। वहीं इस सीरीज के बाद टीम इंडिया लंबे समय के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेगी।

टीम इंडिया के लिए जरूरी ऋषभ पंत की वापसी

पंत का रणजी ट्रॉफी में खेलना भारतीय क्रिकेट के नजरिए से भी जरूरी है, खासकर तब जब भारत का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर वाइट बॉल वाले मैचों से भरा है और टीम में बदलाव की गुंजाइश कम है। पंत के लिए यह घरेलू टूर्नामेंट अपनी फिटनेस साबित करने और मैच-फिटनेस हासिल करने का सबसे अच्छा मंच होगा, जिससे वह नेशनल टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर सकें। उनका प्रदर्शन यह तय करेगा कि वह कितने आत्मविश्वास और लय के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.