'धुरंधर की कहानी खत्म नहीं हुई', प्रोड्यूसर बोलीं- साल के आखिर में तगड़ा सरप्राइज, हाउसफुल होंगे थिएटर्स!

Updated on 09-05-2026 12:41 PM
पहले 'धुरंधर' और फिर 'धुरंधर 2'...आदित्य धर की इन दोनों फिल्मों ने देश से लेकर दुनिया में किस कदर गदर काटा, सभी ने देखा। 'धुरंधर' का फीवर हर किसी के सिर चढ़कर बोला और इसका खुमार अभी भी नहीं उतरा है। तभी तो 'धुरंधर 2' 50 दिन बाद भी थिएटर्स में टंगी है और दर्शक इसे देखने पहुंच रहे हैं। यह दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बनने के साथ ही कमाई के कई और रिकॉर्ड्स बना चुकी है। लोग अब तक 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में पीक डिटेलिंग के बारे में बात करते रहते हैं। इस बीच अब मेकर्स दर्शकों के लिए एक तगड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं और कहा है कि वो अभी तक 'धुरंधर' से निकले नहीं हैं। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे का कहना है कि 'धुरंधर' फ्रैंचाइज में अभी काफी कुछ ऐसा है, जो दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

'धुरंधर' को लेकर मेकर्स का सरप्राइज ऐलान, साल के आखिर में रिलीज

मेकर्स ने जिस तरह से 'धुरंधर' के अगले प्रोजेक्ट को लेकर साल के आखिर में कुछ सरप्राइज का ऐलान किया है, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस क्रेजी हो गए हैं और जानने को उतावले हैं कि क्या मेकर्स सच में 'धुरंधर 3' लेकर आ रहे हैं, जिसकी काफी समय से चर्चा है? हालांकि, ऐसा मुश्किल है क्योंकि आदित्य धर अब रणवीर सिंह के साथ एक नया प्रोजेक्ट करेंगे, जिसके बारे में हाल ही खबरें आई थीं। फिलहाल, उन्होंने काम से ब्रेक लिया है और परिवार संग वक्त बिता रहे हैं।

''धुरंधर' पर काम खत्म नहीं, साल के आखिर में सरप्राइज'

हालांकि, 'धुरंधर' से जुड़े सरप्राइज को लेकर जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने जरूर एक्साइटिंग अपडेट दिया। उन्होंने 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए इंटरव्यू में कहा,' 'धुरंधर' से हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस साल के अंत में दर्शकों के लिए हमारे पास कुछ सरप्राइज होगा। हमारे पास कुछ खास है।' इसी के बाद से चर्चा होने लगी है कि क्या आदित्य धर 'धुरंधर' का तीसरा पार्ट या फिर इसका स्पिन-ऑफ लेकर आ रहे हैं?

मेकर्स की 'मेकिंग ऑफ धुरंधर' रिलीज की प्लानिंग, थिएटर्स में दिखेगी

वैसे, बता दें कि मेकर्स अब 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की मेकिंग रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि आदित्य धर 'धुरंधर' की मेकिंग को थिएटर्स में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसमें दिखाया जाएगा कि दोनों फिल्मों को कैसे बनाया गया, कैसे और कहां शूट किया गया और किन चुनौतियों का सामना किया। मेकर्स ने 'मेकिंग ऑफ धुरंधर' को पूरी तरह शूट किया, जिसमें बिहाइंड द सीन्स फुटेज के साथ-साथ कास्ट के इंटरव्यूज भी शामिल किए गए हैं। खबर आई थी कि 'धुरंधर' की मेकिंग को इस साल के आखिर में पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और फिर OTT पर स्ट्रीम किया जाएगा।

'धुरंधर' की कास्ट के इंटरव्यूज भी होंगे हिस्सा, काम आई स्ट्रैटेजी

आपको जानकर हैरानी होगी की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के ज्यादातर बड़े कलाकारों ने अभी तक कहीं कोई इंटरव्यू नहीं दिए हैं। माना जा रहा है कि उन्हीं के इंटरव्यूज को 'मेकिंग ऑफ धुरंधर' में शामिल किया जाएगा। हो सकता है कि आदित्य धर ने उन्हें इसीलिए बचाकर रखा हो ताकि जब मेकिंग फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया जाए तो एक बार फिर दर्शकों की भीड़ उमड़े और यह भी बंपर कमाई करे।

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की कमाई, साथ में रिकॉर्ड भी

कमाई की बात करें, तो जहां 'धुरंधर' ने दिसंबर 2025 में रिलीज होने के बाद दुनियाभर में ₹1,307.35 करोड़ कमाए तो देशभर में ₹840.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, 'धुरंधर 2' 50 दिनों से थिएटर्स में है। यह अभी तक देशभर में ₹1,365.20 करोड़ की ग्रॉस और ₹1,140.67 करोड़ की नेट कमाई कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड 50 दिनों में ₹1,791.55 करोड़ कमा लिए हैं। 'धुरंधर 2' अब दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई वाली दूसरी भारतीय फिल्म है। इसने इस मामले में 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया। सिर्फ आमिर खान की 'दंगल' ही इससे आगे है। वहीं, दोनों 'धुरंधर' मिलकर 3000 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं और ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है।

आदित्य धर की अगली फिल्म कौन सी? इन 3 की चर्चा

वहीं, आदित्य धर की बात करें, तो ज्योति देशपांडे ने बताया कि वह काम से ब्रेक लेकर अपने बेटे के साथ वक्त बिता रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ हफ्तों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि आदित्य धर तीन बड़े प्रोजेक्ट्स पर विचार कर रहे हैं, जिनमें रणवीर सिंह स्टारर चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म है। इसके अलावा 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' है, जो लंबे समय से अटकी है और एक रोमांचक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। हालांकि,अभी आधिकारिक तौर पर कुछ कन्फर्म नहीं बताया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन…
 09 May 2026
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर अपने अनुभवों को शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने कई फिल्मों साथ की हैं जिनमें 'अनुराग', 'प्रेम बंधन' और…
 09 May 2026
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से…
 09 May 2026
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों…
 09 May 2026
तमिलनाडु में विजय की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर सस्‍पेंस अभी भी जारी है। महज दो साल पुरानी विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं, लेकिन चुनाव नतीजों…
 08 May 2026
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई,…
 08 May 2026
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके बेबाक और बिंदास अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था,…
 08 May 2026
मुंबई रियल एस्टेट: सलमान खान के भाई अरबाज खान ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट में 1,369 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया। सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन…
 08 May 2026
हाल ही में हुई एक बातचीत में तनाज ईरानी ने शादी, तलाक, मदरहुड, अपराधबोध और बच्चों के साथ रिश्तों को सुधारने जैसे विषयों पर खुलकर बात की। एक डेवलप्ड परिवार…
Advt.