निजी डबरी निर्माण से खेतों की सिंचाई, मत्स्य पालन और आय में हुई वृद्धि

Updated on 17-12-2025 12:54 PM

दुर्ग। दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत गुजरा के आश्रित ग्राम मटिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत हितग्राही  खिलेश्वर वर्मा के खेत में निजी डबरी निर्माण कार्य किया गया। यह कार्य ग्रामीण विकास, जल-संरक्षण की दिशा में मिसाल बनकर सामने आया।

हितग्राही  खिलेश्वर वर्मा पहले अपने खेतों की सिंचाई हेतु वर्षा पर निर्भर रहती थी, परंतु डबरी निर्माण होने से अब वे किसी भी मौसम में अपने खेतों की सिंचाई सुचारू रूप से कर पा रही हैं। कृषि के लिए सिंचाई सुविधा अत्यंत आवश्यक है, जिसकी पूर्ति मनरेगा योजना के माध्यम से प्रभावी रूप से हुई। पूर्व में जल-अभाव के कारण हितग्राही की लगभग 2.5 हेक्टेयर भूमि में केवल खरीफ सीजन में धान की एक ही फसल ली जाती थी, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 70 हजार रूपए की आय होती थी। अब डबरी निर्माण से किसान की भूमि सिंचित होने के साथ-साथ आय में भी बढ़ोतरी हुई है।

डबरी निर्माण के बाद जल उपलब्धता बढ़ने से इस वर्ष किसान द्वारा धान के साथ-साथ डबरी की मेड़ पर अरहर की फसल भी ली गई, जिससे धान से अनुमानित 9 हजार तथा अरहर से लगभग 5 हजार की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। साथ ही मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से डबरी में 5 हजार का मछली बीज डाला गया। एक वर्ष बाद मछली उत्पादन से किसान ने लगभग 50 हजार की आय अर्जित कर अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत बनाया है। मनरेगा के माध्यम से निर्मित यह डबरी न केवल जल-संरक्षण के लिए प्रभावी सिद्ध हुई है, बल्कि इससे कृषक की आजीविका, कृषि उत्पादन और आय-वृद्धि को नई दिशा मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.