मुख्य सचिव बोले, कोई यह न समझे कुछ छुपा हुआ है, क्या कर रहे हो मुझे सब पता है, कलेक्टर भागीरथपुरा की सही रिपोर्ट दें

Updated on 22-01-2026 11:57 AM
भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों की घटना का असर मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा बुधवार को की गई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में भी दिखाई दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। जिलों में अधिकारियों के बीच समन्वय ठीक नहीं है।सुशासन केवल निर्देशों में नहीं व्यावहारिकता में होना चाहिए। कुछ जिलों में सीएम हेल्पलाइन की कई शिकायतों पर ध्यान ही नहीं दिया गया। नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरण सौ-सौ दिन से लंबित हैं।

क्या कर रहे हो, मुझे सब पता है

उन्होंने कलेक्टरों को चेताते हुए कहा कि कोई यह न समझें कि कुछ छुपा हुआ है। क्या कर रहे हो, मुझे सब पता है। जिलों की शिकायतें मेरे और मुख्यमंत्री के पास तक पहुंच रही हैं। समय रहते सुधर जाएं। मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंस में विभिन्न प्राथमिकता वाली योजनाओं के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे।

85 बिंदुओं पर पालन प्रतिवेदन तैयार

85 बिंदुओं पर पालन प्रतिवेदन तैयार किया गया। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में विभिन्न योजनाओं पर जिलों के प्रदर्शन पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जिलों में सरकार के प्रतिनिधि हैं। जिला पंचायत और नगरीय निकायों के अधिकारियों के बीच समन्वय होना चाहिए। कई जगह अभी यह दिखाई नहीं देता है।

सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों को गंभीरता से लें

मुख्य सचिव ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में सख्ती से कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति पूरे प्रदेश में कहीं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों को गंभीरता से लें। नगरीय विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को पूरे करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.