CM थलपति विजय के बेटे को उनके ही फैन ने किया था किडनैप, मां-बाप के तलाक के बीच वीडियो वायरल

Updated on 02-07-2026 12:56 PM
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की पत्नी ने जब से तलाक की याचिका दी, तभी से उनकी निजी जिंदगी सुर्खियां बटोर रही है। विजय और पत्नी संगीता सोरनलिंगम के तलाक की बात सामने आने के कुछ समय बाद ही बेटे जेसन संजय ने एक्टर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। हालांकि, कुछ फैंस का दावा था कि जेसन कभी पिता को फॉलो ही नहीं कर रहे थे। अब हकीकत क्या है, यह तो पता नहीं, पर अब एक वीडियो सामने आया, जिसमें जेसन संजय बता रहे हैं कि कैसे पिता विजय के एक फैन ने उन्हें बचपन में किडनैप कर लिया था।

'गलाटा' ने थलपति विजय के बेटे जेसन संजय का यह वीडियो शेयर किया था। इसमें जेसन एक बच्चे के साथ बात करते नजर आए और अपने बचपन की भयानक घटना के बारे में बताया, जब किडनैप कर लिया गया था। जेसन ने उस बच्चे को बताया कि जब वह उसके पिता के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें अपनी किडनैपिंग का वाकया याद आ गया।

जेसन संजय के किडनैप होने की कहानी

जेसन संजय का वीडियो बनाने वाले शख्स ने पूरी घटना बताई। उसने बताया कि वह विजय का बहुत बड़ा फ़ैन है और एक्टर से मिलने के लिए इतना बेताब था कि उसने उनके बेटे को स्कूल से उठा लिया, और कार की तरफ जाने लगा। जेसन को लगा कि उनका किडनैप हो रहा है, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन जब थलपति विजय की कार आई, तो उस शख्स ने जेसन को सुरक्षित पिछली सीट पर बिठा दिया।

जेसन को उठाया और कार की ओर भागे जेमिनी मणि

वहीं, जेमिनी मणि ने हाल ही 'रेडनूल' को यही वाकया बताया था। वह बोले थे, 'जेसन अड्यार स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ता था। उस समय मैं जेमिनी में काम करता था। हमारे MD का बेटा भी उसी स्कूल में पढ़ता था और मैं उसे लेने वहां जाता था। थलपति विजय भी हफ्ते में कम से कम 2-3 बार जेसन को लेने आते थे। मैंने जेसन को उठाया और कार की तरफ भागा। मुझे लगा कि अगर मैं कार के पास जाकर दरवाजा खोलूंगा, तो मुझे वह दिख जाएंगे।' जेमिनी ने बताया कि उन्हें देख थलपति विजय ने इशारा करके पूछा था कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं।

जेसन संजय ने हटाया पिता का सरनेम, शपथ ग्रहण से भी रहे दूर

जेसन संजय ने लंदन और टोरंटो से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। जब विजय और संगीता सोरनलिंगम के तलाक की खबरें आईं, तो कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जेसन ने न सिर्फ पिता को अनफॉलो कर दिया है, बल्कि अपने नाम से उनका नाम भी हटा दिया है। अब वह मां के नाम का लेटर S लगाते हैं। विजय और उनके परिवार के बीच तल्खी की खबरों ने तब और जोर पकड़ा, जब उनके शपथ ग्रहण समारोह में न तो बेटी शामिल हुई और ना ही बेटा जेसन संजय।

जेसन संजय की आने वाली फिल्म

करियर की बात करें, तो जेसन संजय फिल्म 'सिगमा' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें संदीप किशन, फारिया अबदुल्ला, राजू सुंदरम, अंबू थासन, योग जपी, संपत राज, किरण कोंडा, और मगलक्ष्मी सुदर्शन भी हैं। फिल्म में जेमिनी मणि भी नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लोकप्रिय गीत 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने…
 02 July 2026
अरुण गोविल का नाम जुबां पर आते ही आंखों के सामने उनकी भगवान श्रीराम वाली छवि तैरने लगती है। अरुण गोविल ने 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत…
 02 July 2026
जब से 'लॉक अप' का दूसरा सीजन शुरू हुआ है, एक्टर राम कपूर अपने विवादित कमेंट्स और 'रूड बर्ताव' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक एपिसोड में वह शो…
 02 July 2026
बॉक्‍स ऑफिस पर बुधवार को अक्षय कुमार की मल्‍टीस्‍टारर 'वेलकम टू द जंगल' को झटका लगा है। बीते पांच दिनों से मिक्‍स्‍ड रिव्‍यूज के बावजूद यह फिल्‍म उम्‍मीद से बेहतर…
 02 July 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की हाल ही शादी हुई। शादी बेहद निजी तरीके से हुई, और अब…
 01 July 2026
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने मुंबई वाले घर को किराए पर दे दिया है। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित…
 01 July 2026
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने अपनी मामी सुनीता आहूजा के साथ सालों से चले आ रहे पारिवारिक झगड़े को खत्म कर दिया। अप्रैल में, जब गोविंदा…
 01 July 2026
'गदर: एक प्रेम कथा' (2001) की जबरदस्त सफलता के ठीक बाद 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' (2004) आई, लेकिन डायरेक्टर अनिल शर्मा वही जादू दोबारा नहीं चला पाए। हालांकि इस…
 01 July 2026
आलिया भट्ट और शर्वरी अभी अपनी अगली फिल्म 'अल्फा' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। जहां फैन्स YRF की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे…
Advt.