ताइवान की कंपनी, यूरोप में मैन्यूफैक्चरिंग, इजरायल का 'कारनामा' और लेबनान में धमाका

Updated on 18-09-2024 03:29 PM
नई दिल्ली: लेबनॉन में पेजर ब्लास्ट में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस पेजर की कहानी भी अजीब है। अमूमन अमेरिका और पश्चिमी देशों की कंपनियां चीन और ताइवान में बड़े पैमाने पर सामान बनाती हैं लेकिन इस पेजर का मामला उल्टा है। यह ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो का पेजर था जिसे यूरोप की एक कंपनी ने बनाया था। गोल्ड अपोलो का कहना है कि उसने लेबनान या मिडिल ईस्ट को कोई पेजर नहीं भेजा है। कंपनी का कहना है कि लेबनान में हिजबुल्ला के मेंबर AR-924 मॉडल के पेजर को यूज कर रहे थे उसका डिजाइन और निर्माण बुडापेस्ट की कंपनी BAC Consulting KFT ने किया था।

गोल्ड अपोलो के एक अधिकारी ने कहा कि 2022 से अगस्त 2024 के बीच कंपनी ने 260,000 पेजर्स का निर्यात किया। इनमें से अधिकांश अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भेजे गए। कंपनी के फाउंडर और चेयरपर्सन सू चिंग-कुआंग ने कहा कि लेबनान में हुए हमले में इस्तेमाल पेजर को एक डिस्ट्रिब्यूटर में बनाया था। गोल्ड अपोलो ने कुछ खास इलाकों में सेल के लिए BAC को अपना ब्रांड ट्रेडमार्क यूज करने की अनुमति दी थी। सू ने कहा कि कंपनी के रेमिटेंस को लेकर समस्या रहती थी। उनका कहना था कि पेमेंट मिडिल ईस्ट से आती थी। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया।

कैसे किया काम

एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बचने के लिए हिजबुल्ला के आतंकी पेजर्स का इस्तेमाल करते थे। लेकिन लेबनान के सिक्योरिटी फोर्सेज का आरोप है कि इजरायली इंटेलीजेंस एजेंट्स ने सप्लाई चेन में घुसकर पेजर्स को मॉडिफाई किया और उन्हें लेबनान भेजने से पहले उनमें विस्फोटक लगाए गए। जैसे ही उन पर मैसेज आया, उनमें धमाका हो गया। लेबनान के एक सीनियर सिक्योरिटी अधिकारी ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन को बहुत बारीकी के साथ प्लान किया गया था। प्रॉडक्शन स्टेज में विस्फोटक मिलाया गया और फिर इसे रिमोट से एक्टिवेट कर दिया गया। जानकारों का कहना है कि यह कई दशक में हिजबुल्ला की सबसे बड़ी चूक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
 28 April 2026
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में पिछले साल 170% तेजी आई थी और जनवरी में भी यह 74% उछली थी। लेकिन हाल में इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है और…
 28 April 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल, बाइनेंस, सोलाना और में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पाई नेटवर्क कॉइन पर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को दो महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच भारत समेत दुनिया के कई देश ऊर्जा संकट से गुजरे हैं। इस संकट के दौरान भारत को रूसी…
 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
Advt.