'सुशांत के पैर टूटे थे, आंखों में चोट, स्‍टन गन यूज़ हुआ', बहन श्वेता का दावा- पोस्टमार्टम करने वाले ने बताया

Updated on 28-09-2026 12:11 PM
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के पोस्टमार्टम को लेकर एक बड़ा दावा किया है। श्वेता के मुताबिक, हाल ही में उनकी बात उस व्यक्ति से हुई जिसने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था। उन्होंने दावा किया कि घटना में बंदूक का इस्तेमाल हुआ था, सुशांत के साथ काफी बर्बरता और बल प्रयोग किया गया था, यहां तक कि उनका पैर भी टूटा हुआ था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो मेसेज जारी करते हुए श्वेता ने कहा, 'हमें हाल ही में पता चला कि जिस व्यक्ति ने भाई का पोस्टमॉर्टम किया था, उसने बताया कि बंदूक का इस्तेमाल हुआ था, उनका पैर टूटा हुआ था और उन पर बहुत ज्यादा जोर का इस्तेमाल हुआ था। उनकी आंखों पर भी चोट लगी थी।'
हमें हाल ही में पता चला कि जिस व्यक्ति ने भाई का पोस्टमॉर्टम किया था, उसने बताया कि बंदूक का इस्तेमाल हुआ था, उनका पैर टूटा हुआ था और उन पर बहुत ज्यादा जोर का इस्तेमाल हुआ था। उनकी आंखों पर भी चोट लगी थी।
श्वेता सिंह कीर्ति

'आप सभी को लगा कि भाई के साथ जो हुआ, वह गलत था'

अटलांटा से लौटने के बाद उनसे मिलने वाले लोगों की भावनाओं के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा, 'आपमें से सैकड़ों लोग आए, मुझे गले लगाया और रोए। भाई के लिए रोए। आप सभी को लगा कि भाई के साथ जो हुआ, वह गलत था।'

कहा- जब किसी अपने के साथ कुछ बुरा होता है तो कैसा लगता है

उन्होंने माना कि जब किसी अपने के साथ कुछ बुरा होता है तो कैसा लगता है। उन्होंने कहा, 'मैं उनकी बहन हूं और समझती हूं कि जब किसी अपने के साथ ऐसी कोई घटना होने के बारे में सोचा जाए तो कैसा महसूस होता है। हालांकि, जब यह आपके साथ होता है, तो आप शायद माफ कर सकते हैं।'

'मैं नफरत, बदले की भावना या नाराजगी में नहीं डूबना चाहती'

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन अगर यह आपके किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो जिसे आप प्यार करते हैं, तो माफ करने के लिए बहुत ज्यादा हिम्मत जुटानी पड़ती है। लेकिन देखिए, मैं नफरत, बदले की भावना या नाराजगी में नहीं डूबना चाहती। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का मकसद प्यार, विश्वास, अच्छाई और ईश्वर के लिए खड़ा होना है।'
अगर यह आपके किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो जिसे आप प्यार करते हैं, तो माफ करने के लिए बहुत ज्यादा हिम्मत जुटानी पड़ती है। लेकिन देखिए, मैं नफरत, बदले की भावना या नाराजगी में नहीं डूबना चाहती। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का मकसद प्यार, विश्वास, अच्छाई और ईश्वर के लिए खड़ा होना है।
श्वेता सिंह कीर्ति

'मैं नहीं चाहती कि आप लोग ईश्वर या अच्छाई से भरोसा खोएं'

उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे ईश्वर या अच्छाई से भरोसा न खोएं। उन्होंने कहा, 'और मैं नहीं चाहती कि आप लोग ईश्वर या अच्छाई से भरोसा खोएं। दुनिया में नाइंसाफी है। ठीक है, मैं यह मानती हूं। और हो सकता है कि अच्छे लोगों को बहुत दर्द से गुजरना पड़े। लेकिन दर्द ही बदलाव का जरिया है।'

'अपने दिल को नेगेटिविटी से न भरने दें और प्यार से ही हीलिंग होती है'

श्वेता ने अपना मेसेज इन शब्दों के साथ खत्म किया, 'इसलिए अपने दिल को नेगेटिविटी से न भरने दें और प्यार से ही हीलिंग होती है। मैं प्यार के साथ खड़ी हूं। और मुझे उम्मीद है कि आप भी प्यार, ईश्वर और अच्छाई के लिए मेरे साथ खड़े होंगे।'

दिशा सालियान के पास कुछ बेहद संवेदनशील जानकारियां थीं

सुशांत का निधन 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित उनके घर पर कथित तौर पर आत्महत्या के कारण हुआ था। यहां ये भी बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार चर्चा में है। दरअसल हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने इस मामले में नए सिरे से जांच (FIR) दर्ज की। साल 2020 में दिशा सालियान की मौत को पुलिस ने आकस्मिक मौत माना था और 'एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट' दर्ज की थी। इसके 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी। दिशा सालियान के पिता के वकील नीलेश ओझा ने यह गंभीर दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। वकील के मुताबिक, दिशा सालियान के पास कुछ बेहद संवेदनशील जानकारियां थीं, जिसे उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ शेयर की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
पटना के पास बिहटा के एक 400 साल पुराने इतिहास और वन देवी मंदिर की मान्यता कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना वर्जित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना…
 28 September 2026
नीम करोली बाबा के जीवन पर प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म अपनी…
 28 September 2026
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करीना को…
 28 September 2026
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चली आ रही तकरार अब 'राइज एंड फॉल 2' शो के अंदर भी देखने को मिल रही है। शो के…
 28 September 2026
एक्ट्रेस और मॉडल तान्या मिश्रा अचानक इंटरनेट पर सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। 27 साल की इस बिहारी बाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रही हैं। इंटरनेट…
 27 September 2026
IIT बॉम्बे में छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्‍महत्‍या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। देश के इस प्रतिष्‍ठ‍ित संस्‍थान में यह बीते 7 महीने में तीसरा मामला है,…
 27 September 2026
रणबीर कपूर इन दिनों लगातार सुर्ख‍ियां बटोर रहे हैं। हाल ही संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'लव एंड वॉर' से उनका फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर सामने आया है। जबकि 'रामायणम् पार्ट…
 27 September 2026
कहते हैं कि प्‍यार में उम्र, जाति, समुदाय, धर्म, ये सब कुछ मायने नहीं रखता। लेकिन क्‍या सच में ऐसा होता है? मलयालम सिनेमा में इस साल की सबसे बड़ी…
 27 September 2026
ममता कुलकर्णी 1990 के दशक के अपने मशहूर गानों पर डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फिर से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में जयपुर में…
Advt.